फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Prevented the salaries of absent Lekpalon

अनुपस्थित लेखपालों का वेतन रोका

Wed, 04 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 04 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Prevented the salaries of absent Lekpalon
तहसील दिवस में शिकायतें सुनते डीएम। - फोटो : अमर उजाला

संडीला। तहसील दिवस ने डीएम विवेक वार्ष्णेय ने शिकायतें सुनीं। सबसे अधिक शिकायतें कोटेदाराें एवं राशन वितरण प्रणाली को लेकर आई। इसके अलावा बिजली व पानी को लेकर भी शिकायतें आने पर डीएम ने तीन दिन में समस्याएं निपटाने के आदेश दिए। वहीं, अनुपस्थित लेखपालों का एक दिन का वेतन रोका। कुल 84 शिकायतें दर्ज की गईं। डीएम ने सभी की शिकायतों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। कोटेदारों से संबंधित शिकायतोें पर डीएम ने कड़े तेवर दिखाते हुए अधिकारियों को मौके पर जाकर तीन दिन के अंदर कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन


इस मौके पर एसपी उमेश कुमार सिंह, सीडीओ टीके शीबू, सीएमओ एके श्रीवास्तव, एसडीएम एपी सिंह, सीओ चरन सिंह के साथ जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। उधर, संडीला में राजस्व की सर्वाधिक शिकायतों पर जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने संबंधित लेखपालों को तलब किया। राजस्व ग्राम पवायां ब्लाक भरावन के लेखपाल विवेक और राजस्व ग्राम तिराहा पहलवान ब्लाक संडीला के लेखपाल रितेश तहसील दिवस से नदारद मिले। साथ ही उनका मोबाइल भी स्विच आफ मिला। डीएम ने दोनों लेखपालों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed