फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   President representative and close to EO clashed, both filed complaint

Hardoi News: अध्यक्ष प्रतिनिधि और ईओ के करीबी भिड़े, दोनों ने दी तहरीर

Thu, 21 Sep 2023 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
President representative and close to EO clashed, both filed complaint
मल्लावां। मल्लावां नगर पालिका में गुरुवार को एक बार फिर विवाद हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और उसके सहयोगी के खिलाफ अभद्रता करने की तहरीर पुलिस को दी है। वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के सहयोगी ने भी नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी है। पूरे मामले की जड़ में 15 अगस्त पर हुए तिरंगे की खरीद में मनमानी है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष तबस्सुम के पति और प्रतिनिधि परवेज आलम ने बताया कि नगर पालिका में 15 अगस्त को तिरंगे फहराने के लिए झंडे की खरीद हुई थी। आरोप है कि अधिशासी अधिकारी प्रेमनाथ वर्मा ने अपने परिचित की फर्म से दो किश्तों में झंडे खरीदकर एक लाख 35,800 रुपये का भुगतान कर दिया और अध्यक्ष को इसकी जानकारी नहीं दी। गुरुवार को अध्यक्ष ने इसको लेकर ईओ को नोटिस दे दिया। इस बीच ईओ कार्यालय पहुंचे और उनके साथ संविदाकर्मी चंद्रशेखर उर्फ राजू भी था।
विज्ञापन

आरोप है कि नोटिस दिए जाने पर एतराज करते हुए अधिशासी अधिकारी के सहयोगी चंद्रशेखर उर्फ राजू ने उनसे अभद्रता की। उधर दूसरी ओर राजू का कहना है कि चेयरमैन प्रतिनिधि ने सभा कक्ष में बुलवाकर उसके साथ मारपीट की। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed