{"_id":"6016ef5b8ebc3ef7c65808e0","slug":"preparations-for-procurement-start-timetable-continues-hardoi-news-knp6091404106","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेहूं खरीद की तैयारियां शुरू, सारिणी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ेहूं खरीद की तैयारियां शुरू, सारिणी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। धान की खरीद खत्म होने के साथ ही शासन ने एक अप्रैल से शुरू होने वाली की गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शासन से अनुमोदन के बाद खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने शुक्रवार को गेहूं खरीद की समय सारिणी जारी कर दी है। साथ ही 10 फरवरी तक जिलास्तर पर गेहूं उत्पादन का सर्वेक्षण और आंकलन पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को धान की खरीद बंद हो गई। धान की खरीद बंद होने के साथ ही गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयुक्त मनीष चौहान ने तैयारियों की समय सारिणी जारी कर दी है। जारी सारिणी के अनुसार 4 फरवरी तक जनपद स्तर पर गेहूं खरीद के नोडल/प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति की जानी है।
आयुक्त ने 10 फरवरी तक जिले में गेहूं उत्पादन का सर्वेक्षण व आंकलन करने व 15 फरवरी तक इच्छुक क्रय एजेंसियों को केंद्र खोलने के लिए प्रस्ताव देने के निर्देश दिए हैं। प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद 1 मार्च तक डीएम के अनुमोदन के बाद जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी द्वारा केंद्रों का गठन किया जाना है एवं इसके बाद 25 मार्च तक प्रत्येक केंद्र की जीओ टैगिंग कराई जानी है।
विज्ञापन
गेहूं खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण भी एक मार्च से शुरू हो जाएगा। खाद्य आयुक्त खरीदे गए गेहूं के भंडारण के लिए डिपोवार भंडारण प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडे ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार गेहूं के समर्थन मूल्य में 50 रुपये की वृद्धि की गई है। सारिणी के अनुसार समय पर सभी कार्य पूर्ण किए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।