फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Preparations for campaign against adulteration again, report of one sample of last year is still not received

Hardoi News: मिलावट खोरी के खिलाफ फिर अभियान की तैयारी, पिछले साल के एक नमूने की रिपोर्ट अब भी न आई

Tue, 04 Mar 2025 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Preparations for campaign against adulteration again, report of one sample of last year is still not received
हरदोई। होली का त्योहार करीब आ गया है। आम तौर पर औपचारिकता निभाने वाले खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के सक्रिय होने का भी वक्त आ गया है।
विज्ञापन

त्योहार के समय मिलावट खोरी बढ़ने की आशंका में अभियान तो चलते हैं, लेकिन जब तक इनके परिणाम आते हैं तब तक खाद्य सामग्री का इस्तेमाल हो चुका होता है। सक्रियता का आलम यह है कि पिछले साल होली में चलाए गए विशेष अभियान में लिए गए नमूनों में से एक की रिपोर्ट अब तक नहीं आ पाई है।



होली के त्योहार में खाद्य सामग्रियों की खपत बढ़ती है। मावा से लेकर चिप्स और कचरी तक की बिक्री आसमान छूती है। साथ ही घी और तेल का बाजार भी चढ़ जाता है। त्योहारों में मिलावटी सामग्री के बाजार में आने की शंका बनी रहती है। मिलावटी सामग्री की खपत रोकने की जिम्मेदारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की है। फिलहाल तो खाद्य सुरक्षा विभाग के जिम्मेदार चुप्पी साधे हैं, लेकिन आगमी छह मार्च से मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन






पिछली होली में 17 में से छह नमूने फेल हुए थे
पिछले साल होली 24 मार्च को मनाई गई थी। विभाग ने इससे पहले 16 से 24 मार्च के बीच शहर के साथ बिलग्राम, संडीला, शाहाबाद, पिहानी आदि कस्बों में जांच अभियान चलाया था। अभियान में अलग अलग प्रतिष्ठानों से 17 नमूने भरे गए थे। इन नमूनों को क्षेत्रीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला मेरठ भेजा गया था। रिपोर्ट में पता चला था कि कचरी के तीन और मावा के दो नमूनों में मिलावट है। छेने का एक नमूना भी फेल हो गया था। उक्त मामले एडीएम के न्यायालय में विचाराधीन हैं। खास बात यह है कि मावा के एक नमूने की जांच रिपोर्ट अब तक आई ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन






मेरठ की प्रयोगशाला में जांचे जाते हैं खाद्य पदार्थ

जिले में खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच के लिए क्षेत्रीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला मेरठ भेजा जाता है। यहीं से सभी नमूने की जांच रिपोर्ट समय-समय पर आती है। इसके अलावा प्रदेश में गोरखपुर, झांसी, वाराणसी, आगरा व लखनऊ में भी प्रयोगशाला हैं।






पिछले साल होली के दौरान लिए गए मावा के एक नमूने की जांच रिपोर्ट अबतक प्रयोगशाला से नहीं आई है। इसके लिए दो बार पत्राचार भी किया गया है। वहीं, इस बार मिलावट खोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 6 मार्च से जिले के अलग-अलग हिस्सों में अभियान चलाया जाएगा। -कुमार गुंजन, सहायक आयुक्त, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed