फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Preparations complete, today will celebrate Republic Day

तैयारियां पूरीं, आज मनेगा गणतंत्र दिवस का जश्न

Mon, 25 Jan 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Preparations complete, today will celebrate Republic Day
फोटो-12-पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की परेड की तैयारियों को लेकर सजावट करते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार से ही जिले के प्रमुख चौराहे के साथ ही इमारतें सजी नजर आईं। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में दिन भर तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर काफी समय से तैयारियां चल रहीं थीं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नगर के जिदंपीर चौराहा, सिनेमा चौराहा, नुमाइश चौराहा, स्वर्ण जयंती चौराहा, समस्त सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर प्रकाश व्यवस्था एवं साज सज्जा की गई।
विज्ञापन

डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि 26 जनवरी को सुबह साढ़े छह बजे समस्त धार्मिक संस्थाओं द्वारा सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा। सुबह साढ़े आठ बजे समस्त सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, भवनों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं संविधान में उल्लिखित संकल्प दोहराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर कलक्ट्रेट सभागार में डीएम तथा समस्त नगरीय निकायों में अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी स्वच्छता सेनानी को सम्मानित करेंगे। सुबह नौ बजे कलक्ट्रेट स्थित स्वच्छता वाटिका में डीएम माल्यार्पण करेंगे। सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस लाइन में परेड एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सुबह 10 बजे समस्त शैक्षिक संस्थाओं में ध्वजारोहण, संविधान का संकल्प दोहराना व सामूहिक राष्ट्रगान गाया जाएगा। सुबह साढ़े 11 बजे शहीद स्मारक सेमरिया में एसडीएम सवायजपुर व शहीद स्मारक रूइया गढ़ी में एसडीएम बिलग्राम द्वारा झंडारोहण एवं स्वच्छता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। साढ़े 11 बजे रेडक्रास सोसाइटी द्वारा जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर व विकलांग बच्चों को फल वितरण किया जाएगा।

फोटो-13-जिला पंचायत में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर सजाया गया भवन। संवाद

फोटो-13-जिला पंचायत में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर सजाया गया भवन। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-14-महात्मा गांधी मार्ग पर सजी दुकान में झंडे खरीदते लोग। संवाद

फोटो-14-महात्मा गांधी मार्ग पर सजी दुकान में झंडे खरीदते लोग। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed