फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Preparation to divide the district into 19 zones and 191 sectors

19 जोन व 191 सेक्टरों में जिले को बांटने की तैयारी

Sun, 07 Mar 2021 10:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Preparation to divide the district into 19 zones and 191 sectors
फोटो-4-जानकारी देते अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक व सुनियोजित ढंग से निपटाने के लिए जिले को 19 जोन व 191 सेक्टरों में बांटे जाने की तैयारी है। सभी उपजिलाधिकारियों को पत्र भेजकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपने अपने क्षेत्रों के जोन व सेक्टरों की सूचना मांगी है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारियां दिन प्रतिदिन तेजी पकड़ते जा रहीं हैं। आयोग की ओर से भी रोज नए निर्देश देकर सूचनाएं मांगी जा रहीं हैं। इसको तैयार करने में जिला स्तर पर अधिकारी भी जुटे हुए हैं। इधर, जिला स्तर पर भी संबंधित तहसील क्षेत्रों से सूचनाएं एकत्रित करने का कार्य जारी है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह की ओर से सभी उपजिलाधिकारियों को पत्र भेजकर अपने क्षेत्र के जोन व सेक्टर की सूचनाएं मांगीं गई हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जोन ब्लाक के हिसाब से 19 ही रखे जाने संभावित हैं। इसके अलावा न्याय पंचायत के हिसाब से सेक्टरों का वितरण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी क्षेत्र की सुविधा को देखते हुए यदि कहीं से जोन व सेक्टर कम या अधिक हो सकते हैं तो उनसे इस संबंध में जानकारी मांगी जा रही है। जोन व सेक्टर फाइनल होने के बाद रूट चार्ट तैयार किया जाएगा।
पार्टियां कहां से कराएंगे मूवमेंट, बताएं
पंचायत चुनाव में पोलिंग पार्टियां क्षेत्र में कहां से रवाना की जाएंगी, इसको लेकर भी उपजिलाधिकारियों से जल्द से जल्द पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल के बारे में सूचना मांगी गई है।
वाहन कम हों तो बाहर से करें डिमांड
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव का कहना है कि आयोग की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं यदि जिले में सेक्टर, जोनल के अलावा पोलिंग पार्टियों के लिए वाहनों का आंकलन कर लिया जाए तो उसकी डिमांड एआरटीओ को दी दी जाए। इसके बाद भी यदि वाहन कम पड़ें तो दूसरे जिलों से डिमांग की जाए।

एक ही चरण में होंगे चारों चुनाव
अभी तक प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव एवं जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव एक साथ होते थे। लेकिन, इस बार चारों पदों के लिए चुनाव एक साथ होंगे। इसको लेकर तैयारियां करने में प्रशासनिक अधिकारियों के माथे पर बल पड़े हैं। आयोग भी सारी तैयारियां एक साथ करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed