फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Preparation before , now I turn to the examination

पहले की तैयारी, अब आई परीक्षा की बारी

Tue, 03 Mar 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 03 Mar 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Preparation before , now I turn to the examination

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से संबद्ध

विज्ञापन
महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की परीक्षा जिले के 100 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा के लिए चार विद्यालयों को नोडल सेंटर बनाया गया है। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

उधर, माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में सोमवार को दो परीक्षार्थी नकल करते धरे गए। एक परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल मिली, जबकि दो परीक्षा केंद्रों पर सचल दलों को केंद्र व्यवस्थापक की संदिग्धता मिलने पर कार्रवाई के लिए परीक्षा प्रभारी को लिखा गया है।

छत्रपति शाहू जी महाराज विवि कानपुर से संबद्ध जिले के महाविद्यालयों में परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। जिले में परीक्षा के लिए चार स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें सीएसएन महाविद्यालय, महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जेपी वर्मा साइंस विद्यालय गौसगंज और बीएन डिग्री शाहाबाद शामिल है।

सीएसएन महाविद्यालय से 30, महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय से 12, बीएन डिग्री कालेज शाहाबाद से चार और जेपी वर्मा साइंस महाविद्यालय गौसगंज से 42 परीक्षा केंद्रों को संबद्ध किया गया है। इसके अलावा जीडीसी पिहानी, आर्य कन्या महाविद्यालय को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

सोमवार को सीएसएन महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष के 397, द्वितीय वर्ष के 453 और बीए तृतीय वर्ष के 284 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रथम दिन परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। उधर, माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में सोमवार को दो परीक्षार्थी नकल करते धरे गए।

एक परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल मिली, जबकि दो परीक्षा केंद्रों पर सचल दलों को केंद्र व्यवस्थापक की संदिग्धता मिलने पर कार्रवाई के लिए परीक्षा प्रभारी को लिखा गया है। परिषद की परीक्षा में सोमवार को बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने विल्किस गर्ल्स उमावि शाहाबाद में सामाजिक विषय की परीक्षा में दो छात्रों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा।

उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। अब तक 56 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े जा चुके हैं। इधर, सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार सदर एनपी मौर्या ने निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र राम कली रामदयाल उमावि कुइयां में कक्ष संख्या आठ में सामूहिक नकल पकड़ी। कक्ष में एक सी कापी मिली। वहां पर बोल बोलकर सवाल हल कराए गए थे।

उन्होंने परीक्षा केंद्र के विषय में कार्रवाई करने के लिए परीक्षा प्रभारी को आख्या भेजी है। वहीं सचल दल संख्या दो ने रामदुलारी कनौजिया इंटर कालेज चंदीपुर और सचल दल संख्या तीन के प्रभारी ने एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापक की संदिग्धता प्रतीत होने पर उनके स्थान पर दूसरे केंद्र व्यवस्थापक को नियुक्ति करने की संस्तुति की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed