फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Prem waved 151m national flag on Kedarkanth peak

केदारकंठ चोटी पर प्रेम ने लहराया 151 मीटर राष्ट्रीय ध्वज

Fri, 29 Jan 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Prem waved 151m national flag on Kedarkanth peak
तिरंगे के साथ उमंग एडवेंचर फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम श्रीवास्तव। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले के पर्वतारोही की अगुवाई में 30 लोगों की टीम ने उत्तराखंड की 12,500 फिट ऊंची केदारकंठ चोटी पर 151 मीटर का तिरंगा लहराया। वापसी के बाद प्रेम श्रीवास्तव ने बताया कि वे उमंग एडवेंचर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीम में 30 लोग शामिल थे। शुरुआत 23 जनवरी को हुई।
26 जनवरी को टीम ने तिरंगा लहराया। टीम में चार प्रदेशों उत्तरप्रदेश, राजस्थान, आसाम और महाराष्ट्र के लोग शामिल थे। इसमें जिले के चिराग शुक्ला, सचिन कुमार, रवि, नैतिक, आदर्श, मोहित भी शामिल रहे।
विज्ञापन

उनका सपना दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सबसे लंबा तिरंगा लहराना हैं। बताया कि ट्रैकिंग संकरी से शुरू हुई। पहले दिन चार किलोमीटर का रास्ता था और दूसरे दिन केदारकंठ बेस कैंप का करीब पांच किलोमीटर रास्ता तय करके तीन बजे पहुंच गए। उसी दिन रात में दो बजे दोबारा चलना प्रारंभ किया। करीब 10 किलोमीटर का रास्ता तय करने के बाद सुबह आठ बजे केदारकंठ की चोटी पर सभी सकुशल पहुंच कर तिरंगे को शान से हवा में लहराया और राष्ट्रगान गाकर गणतंत्र दिवस मनाया गया।

केदारकंठ की चोटी पर तिरंगा लहराती टीम। संवाद

केदारकंठ की चोटी पर तिरंगा लहराती टीम। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed