फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   pregnent lady died in hardoi

संदिग्ध हालत में गर्भवती महिला की मौत, झोलाछाप पर गलत दवा देने का आरोप

Tue, 01 Sep 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
pregnent lady died in hardoi
हरपालपुर में अरवल थाना क्षेत्र के गढ़िया खद्दीपुर गांव में सोमवार शाम बुखार पीड़ित गर्भवती को परिजन झोलाछाप के पास ले गए। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत दवा देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गढ़िया खद्दीपुर निवासी फूलन देवी (35) पत्नी अशोक ढाई माह की गर्भवती थी। वह कुछ दिन से बुखार पीड़ित थी। सोमवार शाम तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे दवा दिलाने पड़ोस के गांव में झोलाछाप के यहां ले गए थे। दवा दिलाने के बाद परिजन उसे घर वापस ले आए। परिजनों के मुताबिक दवा देने के बाद फूलन के रक्तस्राव शुरू हो गया।
विज्ञापन

अधिक खून बहने से मंगलवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत दवा देने व रिएक्शन से मौत होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अरवल ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed