{"_id":"6929f1ce93bfe72c350bc8a7","slug":"pregnant-woman-dies-brother-in-law-accused-of-beating-her-to-death-hardoi-news-c-213-1-hra1006-141032-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गर्भवती की मौत, बहनोई पर पीटकर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गर्भवती की मौत, बहनोई पर पीटकर हत्या का आरोप
विज्ञापन
फोटो-26- ऋचा सिंह। फाइल फोटो
- लोनार कोतवाली क्षेत्र के मानीमऊ गांव का मामला
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तिल्ली फटने से मौत की बात सामने आई
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के मानीमऊ गांव में बुधवार की रात पति की पिटाई से घायल गर्भवती की लखनऊ में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन शव गांव लाए। मृतका के भाई ने बहनोई पर आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्भवती की तिल्ली फटने से मौत की बात सामने आई है।
शहर के मोहल्ला बोर्डिंग हाउस निवासी ज्ञानेंद्र सिंह की पुत्री ऋचा सिंह (22) की शादी 24 फरवरी 2025 को लोनार के मानीमऊ गांव निवासी रामभद्र सिंह उर्फ रामजी से हुई थी। ऋचा के भाई वीरेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक शहर की फल मंडी के सामने एक मकान है। यह मकान ऋचा के नाम है।
शादी के बाद से ही रामभद्र ऋचा पर मकान बेचने का दबाव बना रहा था। इन दिनों ऋचा गर्भवती थीं। बुधवार की रात रामभद्र ने ऋचा से मकान बेचने को लेकर बातचीत की। आरोप है कि इस दौरान रामभद्र ने रिचा के पेट पर लात मार दी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। शहर के नर्सिंगहोम से रिचा को लखनऊ रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान ऋचा की मौत हो गई। परिजन बृहस्पतिवार की सुबह शव गांव ले आए।
विज्ञापन
भाई वीरेंद्र ने रामभद्र पर पीटकर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक प्रेमसागर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।