फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   pregnant wife beaten to death

Hardoi: गर्भवती पत्नी को मोबाइल पर बात करता देख गुस्साए पति ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

Sun, 07 May 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 07 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
pregnant wife beaten to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हरदोई जिले में गर्भवती पत्नी को मोबाइल पर बात करता देख गुस्साए पति ने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। बचाने आए साले व सालियों को भी पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात तक मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। माधौगंज थाना के शाहपुर वसुदेव निवासी हर्षित सिंह की शादी सीतापुर जिले के बड़ी मढि़या क्योटी कला निवासी सरिता के साथ 2021 में हुई थी।

विज्ञापन


मायके पक्ष का आरोप है कि हर्षित अक्सर उसकी पुत्री के साथ मारपीट करता था। सरिता के छोटे भाई कैलाश सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह दीदी (सरिता) मोबाइल पर किसी से बात रहीं थीं। इस पर हर्षित ने उसे देख लिया और मोबाइल मांगा। दीदी ने देने से मना किया तो उनके साथ मारपीट कर दी। उन्हें बचाने के लिए वह दौड़ा तो उसे भी पीटा। छोटी बहन गुंजन, राधिका और निष्ठा सिंह को भी पीट दिया। इधर पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हर्षित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सीओ बिलग्राम सत्येन्द्र सिंह और नायब तहसीलदार देशराज भारती ने वहां पहुंच कर छानबीन की। माधौगंज थानाध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि सारे मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्षित की हरकतों से बिखर चुका था परिवार
शाहपुर वासुदेव निवासी विनय सिंह ने बताया कि पुत्र हर्षित से सभी लोग ऊब चुके थे। उन्होंने छोटी बेटी की शादी की और छोटे बेटे युवराज के साथ के साथ दिल्ली चला गया। बिगड़ैल हर्षित अपने मां-बाप के साथ भी मारपीट कर चुका था। उसकी हरकतों से हर कोई परेशान रहने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed