फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   pregnant lady delievery at temple

मंदिर की चौखट पर हुआ प्रसव

Sun, 29 Mar 2020 09:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
pregnant lady delievery at temple
बिलग्राम। शनिवार देर शाम प्रसव पीड़ा होने पर पति के साथ साइकिल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही महिला का प्रसव रास्ते में एक मंदिर के निकट हो गया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महमूदनगर निवासी राम नरेश की पत्नी प्रेमा देवी गर्भवती थी। शनिवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर रामनरेश पत्नी को साइकिल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम जा रहे थे। बिलग्राम कस्बे में बाबा विश्वनाथ मंदिर के बाहर गर्भवती पत्नी को बैठाकर रामनरेश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की मौजूदगी की जानकारी करने चले गए। इसी दौरान प्रेमा देवी को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी और वह चिल्लाने लगी।
विज्ञापन

मंदिर के पड़ोस में ही रहने वाली संतोषी गुप्ता पत्नी वेद प्रकाश गुप्ता ने महिला को देखा। आनन फानन ही संतोषी ने चादर बांधकर महिला का प्रसव कराया। प्रेमा ने बच्ची को जन्म दिया। रामनरेश ने बताया कि उसे पता नहीं था कि लॉकडाउन में एंबुलेंस चल रहीं हैं। उधर दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विनीत तिवारी को प्रसव के बाद कुछ लोगों ने फोन किया तो उन्होंने एंबुलेंस भेजकर जच्चा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा में नहीं है दिक्कत
सीएमओ डॉ. एसके रावत ने बताया कि 102 और 108 एंबुलेंस सेवा जारी है, लेकिन सिर्फ गंभीर परिस्थितियों में ही इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होती है तो इन सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed