फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   PRD 's money men sought election duty

पीआरडी जवानों ने मांगा चुनाव ड्यूटी का पैसा

Tue, 12 Jan 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Tue, 12 Jan 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
PRD 's money men sought election duty
प्रांतीय रक्षक दल संघ के  बैनर तले पदाधिकारियों व पीआरडी जवानों ने विकास भवन में सोमवार को धरना  देकर पंचायत चुनाव के दौरान ड्यूटी का भुगतान दिलाने की मांग की है। इस मौके पर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया। 
विज्ञापन


विकास भवन में धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पीआरडी जवानों ने ग्राम पंचायत के चुनाव में अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर में ड्यूटी की है। इसका पारिश्रमिक भत्ता युवा कल्याण विभाग के खाते में आ चुका है। जबकि कहा गया था कि भत्ता सीधे खातों में जाएगा।
विज्ञापन


अब चेक के माध्यम से भत्ता दिलाने की बात कही ज रही है। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जब जवान कार्यालय में चेक लेने गए तो उन सभी से सुविधा शुल्क मांगा गया। पीआरडी जवानों का कहना है कि भुगतान न होने की दशा में उनका परिवार भुखमरी की कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि जल्द उन सभी को भुगतान न कराया गया तो हमलोग अनिश्चितकालीन धरने को विवश होंगे। इसको लेकर पीआरडी जवानों ने जिलाधिकारी को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को ज्ञापन दिया। इस मौके पर महाराम सिंह यादव, रमा प्रसाद, राम प्रसाद, नरेश चंद्र राठौर, राजाराम राठौर, आत्मा राम, गंगा राम प्रजापति, रामू सिंह, सत्यपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed