फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   pray on Eid

दरबार-ए-खुदा में दुआ को उठे हजारों हाथ

Thu, 07 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Thu, 07 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
pray on Eid
र्ईद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। ईदुल फितर पर अमन बरकरार रखने के लिए गुरुवार को दरबार-ए-खुदा में हजारों हाथ उठे। बिलग्राम चुंगी स्थित ईदगाह में सुबह से ही अकीदतमंदों की भीड़ जुटने लगी। ईदगाह में इमाम मुफ्ती मो. इजहार कासमी व जामा मस्जिद में मुफ्ती आफताब आलम ने नमाज अदा कराई।

विज्ञापन


इमाम मुफ्ती ने कहा किईद रोजदोरों के लिए अल्लाह का इनाम है। रमजान के पाक महीने को पूरा करने के बाद अल्लाह ने रोजदारों की जीत का पैगाम दिया है जिसेे ईद की खुशियों के साथ मनाया जाता है। इस दिन तमाम गिले-शिकवे मिटाकर एक दूसरे के गले लग जाना चाहिए। इस्लाम में गरीबों के साथ हमदर्दी का पैगाम देने के साथ-साथ ज़कात और फितरे की व्यवस्थाएं रखीं गई हैं, ताकि अमीरों के साथ गरीब भी त्यौहार मना सकें। जामा मस्जिद में मुफ्ती आफताब आलम ने नमाज अदा कराई। इस मौके पर राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई दीं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी विवेक कुमार वार्ष्णेय, एसपी उमेश कुमार सिंह, एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल, एएसपी बीसी दुबे, पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, रामप्रकाश शुक्ला, एससीएसटी आयोग सदस्य पीके वर्मा, कांग्रेस प्रदेश सचिव अजय सिंह, शशि भूषण शुक्ला, राजीव सिंह, सुख सागर मिश्र मधुर, ओम प्रकाश गौतम, राजाबक्स सिंह ने लोगों से गले मिल ईद की मुबारकबाद दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed