{"_id":"5eff69208ebc3e42d162cab5","slug":"pravasiyo-ko-milega-rojgaar-hardoi-news-knp569122717","type":"story","status":"publish","title_hn":"231 परियोजनों में रोजगार पाएंगे प्रवासी श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
231 परियोजनों में रोजगार पाएंगे प्रवासी श्रमिक
विज्ञापन
फोटो-21- काशीपुर माइनर पर नहर पटरी की मरम्मत का काम करते श्रमिक। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। सिंचाई विभाग जनपद में 231 परियोजनाओं से प्रवासी श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराएगा। लगभग 10 मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित है। शासन व प्रशासन से स्वीकृति मिलने के बाद शारदा नहर खंड व राष्ट्रीय जल प्रबंधन विभाग द्वारा इन परियोजनाओं पर काम शुरू करा दिया गया है। शारदा नहर खंड के अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार गौतम ने बताया कि 56 परियोजनाओं पर काम शुरू करा दिया गया है।
कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन 30 मई तक प्रभावी रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में गैर प्रांतों व जनपदों में बेरोजगार हुए श्रमिक घरों को लौट आए हैं। ऐसे श्रमिकों को रोजगार के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों से तेजी से विकास कार्य कराए जाने व उनमें प्रवासी श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने का आदेश दिया है। इसी क्रम में जनपद मेें सिंचाई विभाग ने प्रवासी श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने के लिए कुल 231 परियोजनाएं तैयार की हैं, इनमें 122 परियोजनाएं शारदा नहर खंड व शेष 109 परियोजनाएं राष्ट्रीय जल प्रबंधन योजना से संबंधित हैं। इन परियोजनाओं के तहत जनपद में नहर पटरियों की मरम्मत, नहर व माइनरों के किनारे डौले का निर्माण (नहर पटरी व बहाव व बीच मेड़ का निर्माण), पौधरोपण व कटान रोकने संबंधी काम होने हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार गौतम ने बताया कि शासन के साथ ही जिलाधिकारी से स्वीकृति मिलने के बाद 231 में से 56 परियोजनाओं पर काम भी शुरू हो गया है। शेष की जियो टैगिंग का काम चल रहा है। इन पर भी जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
परियोजनाओं पर खर्च होंगे 22.50 करोड़ रुपये
शासन व प्रशासन द्वारा सिंचाई विभाग की शारदा नहर खंड की 122 व राष्ट्रीय जल प्रबंधन की 109 परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इन सभी परियोजनाओं पर लगभग 22 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
प्रधान दें रोजागार की डिमांड
हरदोई। सिंचाई विभाग के शारदा नहर खंड के अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार गौतम ने बताया कि सभी परियोजनाओं का काम मनरेगा योजना के तहत कराया जाना है। इनमें मनरेगा योजना में पंजीकृत श्रमिकों को रोजगार दिया जाएगा। संबंधित क्षेत्र के प्रधान श्रमिकों की ओर से रोजागार की डिमांड दें। ।