फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pramod won by 27 votes in Asahi Azampur and Amrita by one vote in Fatehpu

हरदोई: बीडीसी सदस्य पर असही आजमपुर में प्रमोद 27 और फत्तेपुर में अमृता एक वोट से जीती...

Sat, 11 Feb 2023 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 11 Feb 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Pramod won by 27 votes in Asahi Azampur and Amrita by one vote in Fatehpu
हरदोई। बेहंदर के असही आजमपुर में प्रमोद 27 और टोडरपुर के फत्तेपुर गाजी में अमृता एक वोट से बीडीसी सदस्य पर निर्वाचित हुईं। आरओ ने मतदान के बाद परिणाम जारी किए और विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण-पत्र सौंपे।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि आठ रिक्त पदों में से वार्ड-25 असही आजमपुर की मतगणना विकास खंड बेहंदर कार्यालय पर हुई। शुक्रवार को मतगणना के दौरान पड़े मत 972 में से 35 मत निरस्त पाए गए।
विज्ञापन

वैध 937 मतों में से प्रमोद को 482 और सीमा देवी को 455 मत मिले। प्रमोद के 27 मतों से विजयी घोषित किया गया। वार्ड-48 फत्तेपुर गाजी में पड़े मतों की गणना विकास खंड टोडरपुर मुख्यालय पर हुई मतगणना में पड़े 867 मतों में से 10 मत निरस्त पाए गए। वैध पाए गए मतों में से अमृता पत्नी अनूप कुमार को 429 मत मिले और रानी को 428 मत मिले। कड़े मुकाबले में अमृता को एक मत से विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed