{"_id":"5df9185b8ebc3e8791704db8","slug":"pragati-and-nainsi-first-in-carrom-and-chess-hardoi-news-knp5328388180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैरम व शतरंज में प्रगति व नैंसी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैरम व शतरंज में प्रगति व नैंसी अव्वल
विज्ञापन
पिहानी। राजकीय महाविद्यालय में नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत चल रहे खेल सप्ताह का मंगलवार को समापन हो गया। विद्यालय में छात्राओं के लिए शतरंज व कैरम प्रतियोगिता हुई।
प्राचार्य प्रो. विवेक तिवारी ने कहा कि खेल शारीरिक व बौद्धिक विकास का सशक्त माध्यम होते हैं। युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं में भी हिस्सा लेना चाहिए। चीफ प्रॉक्टर डॉ. भैया लाल ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कैरम प्रतियोगिता में प्रगति वाजपेयी ने प्रथम, वैष्णवी चौधरी ने द्वितीय व पल्लवी तिवारी ने तृतीय स्थान पाया।
शतरंज में नैंसी सिंह प्रथम, प्रगति वाजपेयी द्वितीय व पल्लवी तिवारी तृतीय रहीं। रोशनी देवी ने निर्णायक व स्कोरर की भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रो. मंगल किरन, प्रो. जितेंद्र कुमार, डॉ. माला पाठक, मनोज मिश्रा, रजनीश व शिवमोहन आदि मौजूद रहे।