फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pradhan's husband attacked due to election rivalry, report filed against eight

Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान के पति पर हमला, आठ पर रिपोर्ट

Thu, 15 May 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 15 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's husband attacked due to election rivalry, report filed against eight
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


संडीला। पंचायत चुनाव की रंजिश में आठ लोगों ने प्रधान पति पर हमला कर दिया। बचने के लिए प्रधान का पति घर में घुस गया तो आरोपियों ने घुसकर मारपीट की। तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
मांझगांव निवासी अरुण कुमार की पत्नी बिट्टन ग्राम प्रधान हैं। अरुण के मुताबिक नौ मई को वह शाम छह बजे गांव के ही श्यामलाल के साथ मकान के बाहर बैठे थे। पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर गांव के शेर सिंह, कल्याण सिंह, मानसिंह, राजेश सिंह, राम सिंह, अमन, राशिद अहमद और शिवराज ने वहीं आकर हमला कर दिया। आरोपी लाठी-डंडे और असलहे लेकर आए थे।
विज्ञापन

इनसे बचने के लिए अरुण अपने घर में घुस गया। इस दौरान हमलावर घर में घुस आए और मारपीट की। परिवार की महिलाओं ने शोर मचाया, तो उनके साथ भी अभद्रता की। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि आठों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में पता चला है कि पूर्व में भी आरोपियों ने अरुण कुमार पर हमला किया था। उक्त घटना की रिपोर्ट लखनऊ के रहीमाबाद थाने में दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed