फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pradhan's husband accused of selling bricks by uprooting ravines, complaint

Hardoi News: प्रधान के पति पर खड़ंजे उखाड़वाकर ईंट बेचने का आरोप, शिकायत

Mon, 02 Oct 2023 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Pradhan's husband accused of selling bricks by uprooting ravines, complaint
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरावन। विकास खंड के कटियार में तीन साल पहले लगवाए गए खड़ंजे को प्रधान के पति ने बिना आदेश के उखाड़वा डाला। ग्रामीणों ने प्रधान पति पर खड़ंजे की ईंट बेचने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जांच की मांग करते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है।
कटियार गांव के निवासी खुरसेद, महबूब, जमालू, वसीम, शरीफ अली, ग्राम पंचायत सदस्य विक्रम, संदीप सिंह व वारिस आदि ने डीएम को शिकायती पत्र भेजा। कहा कि गांव में तीन साल पहले मोनू सिंह के घर से विशोद के घर तक 110 मीटर, मस्जिद से खेलावन के घर तक 100 मीटर खड़ंजा लगवाया गया था।
विज्ञापन

यह खड़ंजा ठीक-ठाक था। आरोप लगाया कि बिना इस्टीमेट व स्वीकृति के प्रधान के पति ने सोमवार को मस्जिद से खेलावन के घर तक का खड़ंजा उखाड़वाकर चार ट्राली ईंट उठा ले गए। तीन दिन पहले मोनू सिंह के घर से विशोद के घर का खड़ंजा उखाड़वाकर ईंट उठा ले गए और बेच दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विरोध पर प्रधान पति मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देता है। खड़ंजा उखाड़ दिए जाने से गांव में लोगों को समस्या हो रही है। बीडीओ रीता सिंह ने बताया कि खड़ंजा धंस गया था। जिसे प्रधान पति उखाड़वा रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर काम रुकवा दिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed