फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pradhan was assaulted for not getting the road built, report filed

Hardoi News: सड़क न बनवाने पर प्रधान से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 21 Aug 2023 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Pradhan was assaulted for not getting the road built, report filed
संडीला। एक धार्मिक कार्यक्रम से पत्नी के साथ वापस आते समय प्रधान को गांव के ही कुछ लोगों ने पीटा और धमकी दी। आरोपियों ने सड़क न बनवाए जाने पर 18 अगस्त की रात घर वापस जाते समय प्रधान के साथ घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अटवा गांव निवासी राजकुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति ओम प्रकाश वर्तमान में गांव के प्रधान हैं। 18 अगस्त को वह पति के साथ रात में करीब नौ बजे भगवंतपुर गांव निवासी रजनीश के यहां भंडारा में गईं थीं। वहां से घर वापस आते समय समय गांव के ही सत्येंद्र सिंह व मोनू सिंह रास्ते में मिले और रोक लिया। सड़क न बनवाने पर जातिसूचक गालियां दीं। इस पति ने कहा कि जब मंजूर होगी, तब बनवाई जाएगी। इस पर सभी ने पीट दिया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग आए तो, आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाल नित्यानंद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी करेंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed