{"_id":"5f2452598ebc3e9f6311c1bc","slug":"pradhan-beaten-for-misdeed-with-girl-hardoi-news-knp574381350","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ करने पर पूर्व प्रधान को ग्रामीणों ने धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ करने पर पूर्व प्रधान को ग्रामीणों ने धुना
फोटो-25- घटनास्थल पर जांच करते सीओ हरपालपुर राकेश वशिष्ठ व मौजूद अन्य पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : HARDOI
Link Copied
हरपालपुर में अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ कर रहे पूर्व प्रधान को ग्रामीणों ने पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पूर्व प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात किशोरी बड़ी बहन के साथ थी। मकान की दूसरी मंजिल पर उनके माता-पिता थे। रात 12 बजे गांव का पूर्व प्रधान रामरहीस यादव छत से कूदकर नीचे आ गया। उसने किशोरी से छेड़छाड़ की। आहट पाकर किशोरी की बड़ी बहन जाग गई। उसके शोर मचाने पर परिजन व ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
भीड़ ने पूर्व प्रधान की जमकर धुनाई की और फिर अरवल पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ हरपालपुर राकेश वशिष्ठ ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी की। थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान के विरुद्ध घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।