{"_id":"693eef0d4e032a89a5017757","slug":"pradhan-and-panchayat-secretary-changed-accounts-worth-rs-567-crore-are-being-searched-hardoi-news-c-213-1-hra1001-141835-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्रधान और पंचायत सचिव बदल गए, 5.67 करोड़ का तलाशा जा रहा हिसाब-किताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्रधान और पंचायत सचिव बदल गए, 5.67 करोड़ का तलाशा जा रहा हिसाब-किताब
विज्ञापन
हरदोई। साल 2013-14 से साल 2018-19 तक गांवों में कराए गए काम और किए गए भुगतान के ऑडिट में मिली गड़बड़ी में से करीब 5.67 करोड़ रुपये का हिसाब-किताब तलाशा जा रहा है। गड़बड़ी के लंबित मामलों के समय के प्रधान और पंचायत सचिव दोनों बदल गए हैं। ऐसे में ग्राम पंचायतों के ऑडिट के मामले लंबित बने हुए हैं। तत्कालीन प्रधान और पंचायत सचिवों को तलाश कर उनका उत्तरदायित्व तय किया जाएगा और बराबर की वसूली की प्रक्रिया की जाएगी।
गांवों में काम कराने के साथ ही भुगतान के लिए पंचायतीराज विभाग के माध्यम से विभिन्न मदों में रुपये दिए जाते हैं। भुगतान के बाद ऑडिट की भी व्यवस्था है। जिला लेखा परीक्षा विभाग की तरफ से किए जाने वाले ऑडिट में गड़बड़ी पर परिपालन का समय दिया जाता है जिसमें साक्ष्य और अभिलेखों का परीक्षण कराने की व्यवस्था है। बताया कि साल 2013-14 से साल 2018-19 तक के ऑडिट में से 22 ग्राम पंचायतों के लंबित मामलों को विधानसभा की पंचायतीराज विभाग समिति ने गंभीरता से लिया है। ऑडिट परिपालन न होने वाले मामलों में वसूली कराए जाने पर जोर दिया है।
-- -
साल 2018-19 के ऑडिट में मिली गडगड़ी का नहीं हुआ समाधान
गांवों में कराए गए काम, भुगतान के ऑडिट में जिला लेखा परीक्षा विभाग ने गड़बड़ी की रिपोर्ट दी थी। साल 2018-19 में साल 2013-14 से साल 2018-19 तक के किए गए ऑडिट में मिली गड़बड़ी में से इन ग्राम पंचायतों के ऑडिट का समाधान नहीं कराया गया है। विकास खंड पिहानी के सलेमपुर में 7,15,990, बिलग्राम के बैफरिया में 7,002, माधौगंज की ढेडनी सरैया में 3,65,600, टोडरपुर की कुसुमा में 4,36,780, सांडी की छोछपुर में 35,08,530, बखरिया में 46,80,232, बरनई चतरखा में 16,46,061, संडीला की सरवा गोसवा में 2,64,377, भरावन की कोयली में 30,68,671, किरला में 30,50,228, दूलापुर 69,93,694, वृंदावन में 34,15,725, कोथावां के बहादुरपुर में 14,44,541, टड़ियावां की ओदरातरी में 2,59,121, अलीशाबाद में 5,46,961, हरियावां के मुरवा में 62,11,599, पेंग में 7,22,445, जफरपुर में 8,50,000, हरपालपुर की नेवादा चौगवां में 6,58,600, सिरसा में 6,96,020, सुरजूपुर दुर्जना में 12,79,189, महसूलापुर में 11,57,492 रुपये की गड़बड़ी के ऑडिट का परिपालन नहीं कराया गया है जिससे यह लंबित हैं।
विज्ञापन
-- -
पंचायतीराज समिति 30 को मामलों पर करेगी समीक्षा
ग्राम पंचायतों में खर्च में गड़बड़ी के ऑडिट के मामलों की विधानसभा की पंचायतीराज विभाग समिति 30 दिसंबर को समीक्षा करेगी। विधानसभा की पंचायतीराज विभाग समिति के अनुसचिव विवेक कुमार सिंह ने समीक्षा के लिए तिथि तय किए जाने की जानकारी दी है जिसमें लंबित मामलों के लिए दोषी पंचायत सचिव और तत्कालीन प्रधानों पर कार्रवाई और वसूली का भी निर्धारण किया जाना संभावित है। समिति की बैठक के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -विनय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी