फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   prabhu of the rail , the district failed

प्रभु की रेल, जिले में हो गई फेल

Fri, 27 Feb 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 27 Feb 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
prabhu of the rail , the district failed

मोदी सरकार के रेल मंत्री सुरेश प्रभु के पहले रेल

विज्ञापन
बजट ने ही लोगों को निराशा के अलावा और कुछ भी नहीं दिया। किसी नई ट्रेन की घोषणा तो हुई, नहीं उल्टे आरक्षण कराने की मियाद बढ़ा लोगों को झटका ही दिया। लोग डीजल के दाम घटने से किराए में कमी की उम्मीद लगाए बैठे थे, उस पर भी रेल बजट में निराशा ही मिली है।

उल्टे ढुलाई व्यय बढ़ जाने से महंगाई में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मोदी सरकार के पहले रेल बजट में लोगाें को निराशा ही हाथ लगी है। उम्मीदों का रेल बजट एक बार फिर से जिले वासियों के लिए नाउम्मीद साबित हुआ है।

रेल बजट में किसी नई ट्रेन की घोषणा न होने से यात्रियों को प्रत्यक्ष रूप से कोई लाभ नहीं हुआ है। वहीं जिले के लोगाें की उम्मीदों पर भी रेल बजट खरा नहीं उतर पाया है। किसी खास सुविधा की उम्मीद में जिलेवासियों ने जब रेल बजट सुना तो उन्हें निराशा हुई।

अबकी भी रेल बजट में जिला अछूता रह गया है और जिले से होकर निकलने वाली रनथ्रू ट्रेन का स्टापेज घोषित नहीं किया गया। इतना ही नहीं मल्लावां सांसद ने संडीला में कुछ ट्रेन रुकवाने का आश्वासन भी दिया था, पर अबकी भी उस पर कोई विचार नहीं हुआ।
हालांकि, सबसे अधिक झटका तो यह सुनकर लगा कि जब रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आरक्षण कराने की मियाद को बढ़ा दिया। ज्ञात हो कि अभी तक रेल आरक्षण 60 दिन पहले हो जाता था, पर अब 120 दिन पहले से आरक्षण कराना होगा। ऐसे में लोगों को असुविधा बढ़ी है, जबकि दलालों की पौ बारह हो जाएगी।

वहीं अनाज पर ढुलाई व्यय बढ़ाकर महंगाई की आग में घी डालने का काम किया गया, जिससे लोगों को काफी निराशा हुई है। उधर, रेल बजट से संडीला रेलवे स्टेशन अछूता रहा। रेल बजट में यहां के लिये कुछ भी नहीं किया गया, जिससे यहां के लोगों में निराशा है।

यहां पर पूछताछ केंद्र, बुकिंग, आरक्षण के अलग-अलग काउंटर बनाने की मांग वर्षों से होती चली आ रही है। बिजली न आने के समय पर बड़े जनरेटर लगाने की मांग भी वर्षों से चली आ रही, पर ध्यान नहीं दिया गया। स्टेशन से आगे जाने को उत्तर व दक्षिणी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग भी होती रही, पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed