{"_id":"6abea31eb91b4d157401751a","slug":"power-supply-was-disrupted-due-to-the-repair-of-the-incoming-machine-and-line-shifting-hardoi-news-c-213-1-hra1021-157660-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: इनकमिंग मशीन की मरम्मत और लाइन शिफ्टिंग के कारण बाधित रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: इनकमिंग मशीन की मरम्मत और लाइन शिफ्टिंग के कारण बाधित रही बिजली
विज्ञापन
हरदोई। शहर में बृहस्पतिवार को सड़क के चौड़ीकरण के कारण बिजली पोल लगाने और इनकमिंग मशीन में खराबी के कारण शहर की आपूर्ति बाधित रही। वहीं कई स्थानों पर इंसुलेटर पंक्चर होने से स्थिति और बिगड़ गई। इससे संबंधित क्षेत्र के लोग बिजली न आने से परेशान हुए।
लखनऊ मार्ग पर चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है जिसके तहत बीच में आ रहे बिजली के खंभों और ओवरहेड तारों को हटाने व शिफ्ट करने का काम किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से इस दौरान संबंधित फीडरों की आपूर्ति बंद रखी जा रही है। बृहस्पतिवार को भी बिजली लाइन पर काम होने के कारण टाउन द्वितीय क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही।
इसके अलावा उपकेंद्र की टाउन प्रथम की इनकमिंग मशीन में खराबी आने से उसकी मरम्मत का कार्य किया गया। इससे पूरे दिन दोनों फीडरों से जुड़े क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हुई। इसके अलावा, आशानगर क्षेत्र में जर्जर तारों को बदलने और नए ट्रांसफार्मर के संयोजन को लेकर बिजली लाइन पर पूर्व-निर्धारित काम किया गया जिससे क्षेत्र की आपूर्ति सुबह से ही बाधित रही।
विज्ञापन
करीब दो घंटे तक आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता परेशान हुए। इसके अतिरिक्त इंसुलेटर पंक्चर होने से बेलाताली, आरटीओ और सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति दो घंटे तक बाधित रही। दिन में बिजली गुल रहने से लोग परेशान हुए। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि अनुरक्षण और बिजली लाइन की शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। इसलिए आपूर्ति बंद करनी पड़ी।