{"_id":"6a3eb69d436768c66d0ea2cc","slug":"power-supply-remained-suspended-at-night-due-to-a-local-fault-and-during-the-day-due-to-the-tazia-procession-hardoi-news-c-213-1-hra1021-152153-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रात में लोकल फॉल्ट व दिन में ताजिया के कारण बंद रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रात में लोकल फॉल्ट व दिन में ताजिया के कारण बंद रही बिजली
विज्ञापन
हरदोई। शहर में बंच लाइन में खराबी के कारण पूरी रात उपभोक्ता बिजली की आवाजाही से परेशान रहे। वहीं शुक्रवार को दिन में ताजिया के कारण शहर की आपूर्ति पर असर पड़ा। इससे गर्मी में बिजली न मिलने से लोग परेशान हुए।
सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र से जुड़े आलू थोक उत्तरी टिलिया के पास बंच केबल बृहस्पतिवार रात खराब हो गया। रात पौन नौ बजे से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बिजली कर्मचारियों ने करीब दो घंटे के बाद लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति चालू कराई। उसी दौरान बाजपेई चौराहे के पास बंच केबल जल गई। इससे बाबा मंदिर सहित क्षेत्र की आपूर्ति बंद हो गई, 12 बजे के करीब सही किया जा सका। इसके बाद सुबह पौने तीन बजे फिर केबल जल गई। इसके साथ ही चार नंबर फीडर से जुड़े उपभोक्ता पूरी रात लो वोल्टेज के कारण परेशान हुए।
वहीं मुन्नेमियां चौराहे के निकट गज्जू लाल वाली गली में एक फेस चला गया, जो रात एक बजे सही हो सका। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र कोयल बाग से जुड़े अस्पताल रोड फीडर की आपूर्ति पूरी रात प्रभावित रही। शाम साढ़े आठ बजे से आपूर्ति बाधित हुई, कभी एक घंटे के बाद पांच मिनट के लिए, कभी डेढ़ घंटे बाद 10 मिनट के लिए बिजली आजी-जाती रही। इससे पूरी रात उपभोक्ता बिजली की आवाजाही के कारण सो नहीं सके।
विज्ञापन
शनिवार को शहर के कई स्थानों पर ताजिये निकाले गए। ताजिये के कारण कोई घटना न हो इसको लेकर जिस-जिस क्षेत्र से ताजिये निकले, उस-उस क्षेत्र की आपूर्ति आधे से एक घंटे तक बाधित रही। इससे भीषण गर्मी में उपभोक्ता परेशान हुए। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया ओवरलोडिंग के कारण समस्या हो रही हैं, उसका निदान कराया जा रहा है।