{"_id":"6a09fd5126968b4f3304ea2e","slug":"power-supply-is-becoming-a-hindrance-not-a-technical-fault-consumers-are-upset-hardoi-news-c-213-1-hra1021-149925-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तकनीकी खामी नहीं बिजली आपूर्ति बन रही बाधक, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तकनीकी खामी नहीं बिजली आपूर्ति बन रही बाधक, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
हरदोई। शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। आए दिन आ रही तकनीकी खामियां अब स्थानीय लोगों के लिए जी का जंजाल बनती जा रही हैं। विद्युत उपकेंद्र गुरगुज्जा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए करीब 3.50 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय कर नई लाइन डाली गई थी लेकिन यह करोड़ों का प्रोजेक्ट भी शोपीस साबित हो रहा है। उपभोक्ताओं को इससे भी कोई राहत नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं को रात जागकर बितानी पड़ रही है।
शहर में 57 हजार बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए विभाग की ओर से करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं और लगातार कार्य कराए जा रहे हैं मगर गर्मी में लोकल फॉल्ट पर रोक नहीं लग पा रही है। उपभोक्ताओं को बिना बिजली के पसीना बहाना पड़ रहा है। शहर के उपभोक्ताओं को शनिवार की रात जागकर गुजारनी पड़ी। विद्युत उपकेंद्र गुरगुज्जा के लिए अलग से 3.50 करोड़ रुपये व्यय कर लाइन बनाई गई है ताकि उससे जुड़े क्षेत्र के उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बिजली आपूर्ति मिल सके मगर विगत दो दिन से क्षेत्र के उपभोक्ता बिजली न आने से रात जागकर बिता रहे हैं।
शुक्रवार शाम क्षेत्र की आपूर्ति केबल बॉक्स जलने से बंद हो गई थी जो शनिवार सुबह बहाल हो सकी। शनिवार रात नौ बजे फिर बिजली गुल हो गई जो सुबह चार बजे बहाल हुई। रविवार को भी यही हाल रहा। पूरे दिन बिजली की आवाजाही रही। इसके अलावा मन्नापुरवा उपकेंद्र का लालपालपुर फीडर व टाउन प्रथम अक्सर ब्रेक डाउन में रहता है। इससे क्षेत्र के लोग बिजली न मिलने से परेशान हैं।
विज्ञापन
रविवार को शहर के कोयल बाग उपकेंद्र में तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति बाधित हो गई जो दोपहर तीन बजे बहाल हो सकी। वहीं सिटी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सिनेमा सड़क फीडर की आपूर्ति शनिवार को दो घंटे बाधित रही। इससे उपभोक्ता बिजली न मिलने से परेशान हुए। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि लोड बढ़ने से समस्या हो रही है। उसकाे यथा शीघ्र सही कराया जा रहा है।