फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Power supply disrupted in rural areas due to storm and rain

Hardoi News: आंधी बारिश से ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित

Sun, 05 Apr 2026 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted in rural areas due to storm and rain
बिलग्राम/भरावन। शनिवार की शाम को आई आंधी और फिर बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिलग्राम क्षेत्र में शनिवार शाम से आंधी बारिश के कारण करीब सात बजे के आसपास बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

रात भर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे के आसपास बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।अवर अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि मन्नापुरवा स्थिति विद्युत उपकेंद्र से आने वाली मुख्य लाइन में फाल्ट के कारण बिलग्राम में आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह पेट्रोलिंग के बाद आपूर्ति सुधरवाने के बाद सुचारू कराई गई।
विज्ञापन

भरावन प्रतिनिधि के अनुसार तेज हवा व बारिश में पेड़ गिरने से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। क्षेत्र में 18 घंटे तक बिजली नही आई है। जेई सूरज गुप्ता ने बताया कि तेज हवा के चलते कई जगह पेड़ गिरने से पांच विद्युत पोल टूट गए। 33 केवी और 11 केवी कई स्थानों पर टूटने और जंफर जलने से बिजली आपूर्ति ठप हुई। नए खंभे लगवा करके बिजली आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed