फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Power organically , put jam

बिजली पर बवाल, लगाया जाम

Fri, 14 Aug 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Fri, 14 Aug 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Power organically , put jam

शहर में हो रही अंधाधुंध कटौती ने लोगों का हाल बेहाल

विज्ञापन
कर रखा है। पहले तो रोस्टिंग उसके बाद लोकल फाल्ट से बीते कुछ दिनों से हाहाकार मचा है। बुधवार की रात को भी सांडी रोड उपकेंद्र क्षेत्र के मुन्नेमियां चौराहा पर ट्रांसफार्मर खराब होने से शाम चार बजे से देर रात 11 बजे तक आपूर्ति नहीं मिली। जिससे गुस्साए लोगाें ने मुन्नेमियां चौराहे पर जाम लगाया।

इस दौरान विद्युत कर्मी फाल्ट दुरुस्त करने आए तो लोगों की उनसे झड़प हो गई और सीढ़ी को जलाने का प्रयास किया गया। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ तितर बितर किया और इसके बाद आपूर्ति सुधारी जा सकी। ज्ञात हो कि सांडी रोड उपकेंद्र के बाबा मंदिर चौराहे से लेकर छोटा चौराहा और मुन्नेमियां चौराहे की बिजली बुधवार शाम चार बजे रोस्टिंग के बाद से गुल रही।

बताया जा रहा कि पहले तो जेई और उनकी टीम को फाल्ट ही ढूंढे नहीं मिला। घंटों बाद फाल्ट मिला तो उसे दुरुस्त कराया गया, इसी बीच जानकारी मिली कि मुन्नेमियां चौराहे पर ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। विभागीय कर्मी करीब नौ बजे ट्राली तो खड़ी कर गए, पर तार जोड़ने नहीं आए। जिससे मुन्नेमियां चौराहे पर लोगों का गुस्सा बढ़ता गया।

रात करीब साढ़े 10 बजे बिजली विभाग के कर्मचारी सीढ़ी लेकर पहुंचे तो गुस्साए लोगाें ने उनके साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी और कुछ लोगाें ने सीढ़ी में आग लगा दी। हालांकि, सीढ़ी पूरी तो नहीं जली, पर उसके बीच का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी मिलने पर विभागीय अधिकारी व पुलिस कर्मियों के साथ कोतवाल भी पहुंच गए।

पुलिस ने पहुंच कर लोगाें को तितर बितर किया, तब जाकर ट्रांसफार्मर के तार जोड़े जा सके। इस बाबत एसडीओ सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि फाल्ट ढूंढने में समय लगने से ट्रांसफार्मर के तार जोड़ने में देरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed