{"_id":"57ec12684f1c1b7927573b72","slug":"power-on-the-road-blocking-traffic-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर जाम लगाकर मांगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर जाम लगाकर मांगी बिजली
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
एसडीओ को ज्ञापन देते भाजपा नेता सर्वेश जनसेवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजली कटौती से जूझ रहे लोगों का बुधवार को सब्र टूट गया। कस्बे में पिहानी तिहारे पर भाजपा नेता सर्वेश जनसेवा की अगुवाई में लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। आवागमन बाधित होने की सूचना पर पहुंचे एसडीओ ने शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग जाम से हटे।
गोपामऊ कस्बे को बमुश्किल 2-3 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे परेशान लोग बुधवार को भाजपा नेता सर्वेश जनसेवा की अगुवाई में सड़क पर उतर आए और पिहानी चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम से कुछ ही देर में सड़क पर वाहनों की कतारें लग गईं। सर्वेश ने नगर के जर्जर तार बदलने, पावर हाउस से तीन फीडर संचालित करने और नगर पंचायत फीडर अलग करने की मांग की। सूचना मिलने पर एसडीओ बिजली राजेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की।
जाम लगाए लोगों ने अपनी समस्या बताने के बाद एसडीओ को ज्ञापन दिया। एसडीओ ने बताया कि जर्जर तारों की जगह बंच कंडक्टर लगाया जाएगा। अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान होगा। आश्वासन मिलने पर लोगों ने प्रदर्शन बंद कर जाम खोला। जनसेवा ने सरखना, ग्राम हसईयामऊ, ग्राम पीलवानखेड़ा का मजरा रक्खापुरवा में विद्युतीकरण की मांग भी एसडीओ से की। जाम व प्रदर्शन के दौरान राहगीरों को काफी परेशानी हुई।