फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Power cuts cause thousands of problems, chaos from cities to villages

Hardoi News: बिजली कटौती से मुश्किलें हजार, शहर से गांव तक मचा हाहाकार

Thu, 12 Jun 2025 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Power cuts cause thousands of problems, chaos from cities to villages
हरदोई। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती बेहाल किए हुए है। 24 घंटे बिजली की ट्रिपिंग जारी है। गर्मी की वजह से लोड भी बढ़ा है। इस कारण विद्युत उपकरण भी फुंके जा रहे हैं। बुधवार रात शहर के बाबा मंदिर चौराहे पर रखा ट्रांसफार्मर रात में जल गया। इसके अलावा ट्रिपिंग की वजह से भी रात भर आवाजाही लगी रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल है।
विज्ञापन

जिले में बिजली व्यवस्था में फिलहाल कोई सुधार नहीं है। गर्मी बढ़ने के साथ शुरू हुई आवाजाही और लोकल फॉल्टों ने नाक में दम करके रख दिया है। शहर के सभी फीडरों पर जमकर ट्रिपिंग हो रही है और लोगों को बमुश्किल आपूर्ति मिल पा रही है। इसके अतिरिक्त लोकल फॉल्टों की भी बाढ़ सी आ गई है। बुधवार रात को बाबा मंदिर चौराहे पर रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। रात को डेढ़ बजे ट्रांसफार्मर जल जाने से करीब एक हजार उपभोक्ता पूरी रात गर्मी में करवटें बदलते रहे। जानकारी पर ट्रांसफार्मर बदला कर 12 घंटे बाद दोपहर दो बजे उपभोक्ताओं को आपूर्ति दी जा सकी।
विज्ञापन

अवर अभियंता विजय कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल गया। बदलने के बाद आपूर्ति सुचारू कर दी गई। शहर में लगातार हो रही ट्रिपिंग पर भी रोकथाम नहीं लग रही है। अधिशासी अभियंता सूर्य कुमार ने बताया कि विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए क्षमता बढ़ाने का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





नया ट्रांसफार्मर आधा घंटा बाद फिर खराब
भरावन। अतरौली क्षेत्र में खराब ट्रांसफार्मर, जर्जर तार, विद्युत कटौती से क्षेत्र में बुरा हाल है। कटौती के विरोध में बुधवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया था, इसके बावजूद कोई सुधार नहीं है। इतना ही नहीं ब्लॉक के गांव कटका में कई दिन बाद रखा गया ट्रांसफार्मर आधा घंटा में दोबारा जल गया। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र के गांव कटका कला मजरा भटपुर में तीन हजार लोगों की आबादी है। इसमें करीब 150 विद्युत कनेक्शन हैं। गांव में आपूर्ति दिए जाने के लिए 25 केवी का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। 13 दिनों में दो बार ट्रांसफार्मर जल चुका है। अभी हाल में बुधवार को कई दिन बाद फिर से ट्रांसफार्मर रखा गया। शाम को पांच बजे ट्रांसफार्मर रखा गया और रात को साढ़े 10 बजे आपूर्ति सुचारू की गई, लेकिन आधा घंटा ही आपूर्ति चली और ट्रांसफार्मर फिर फुंक गया। क्षेत्र के लोगों की शिकायत अधिकारी सुन नहीं रहे। कटौती से बेहाल भाकियू कार्यवाहक जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशासन बिल्कुल भी नहीं सुन रहा। अगर विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो वह 18 जून को गोमती नदी के पास सत्याग्रह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed