फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   power cut affected 150 villages

डेढ़ सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Thu, 20 Jun 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
power cut affected 150 villages
डेढ़ सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप, लोग बेहाल
विज्ञापन

- सवायजपुर कस्बा स्थित उपकेंद्र में आई खराबी, अफसर बोले-हो रही मरम्मत
- गर्मी में आपूर्ति न मिलने से लोगों की परेशानी बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
सवायजपुर। तहसील मुख्यालय स्थित पावर हाउस में तकनीकी खामी आने के बाद बुधवार की दोपहर से कस्बा व पूरे क्षेत्र के लगभग डेढ़ सौ गांव की आपूर्ति ठप हो गई। गुरुवार की दोपहर तक आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। लोगों ने दोपहर विधायक के कस्बा स्थित आवास पर पहुंच कर शिकायत की।
सवायजपुर तहसील मुख्यालय पर स्थित उपकेंद्र पर 33/11 केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं, जो कस्बे के साथ ग्रामीण क्षेत्रों को विद्युत आपूर्ति करते हैं। बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे उपकेंद्र पर लगे ट्रांसफार्मर व मशीन में खराबी आ गई। जिसके बाद कस्बा समेत उपकेंद्र से जुड़े लगभग डेढ़ सौ गांव की आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार की दोपहर बाधित हुई आपूर्ति गुरुवार की दोपहर तक बहाल नहीं की जा सकी। इस दौरान भीषण गर्मी में लोगों को बिना बिजली के ही गुजर बसर करना पड़ा। किसानों ने बताया कि इस समय धान की बेड़ बोई जा रही है। आपूर्ति बाधित होने से ट्यूबवेल आदि भी ठप पड़े हैं। इधर, गुरुवार की दोपहर तक आपूर्ति बहाल न होने पर चौराहा पर एकत्र हुए कस्बे के लोग विधायक के आवास पर पहुंचे और उनके अनुज एवं प्रदेश गन्ना संघ के निदेशक धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी से पूरे मामले की शिकायत की। मामला संज्ञान में आने पर धीरेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों से वार्ता कर आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल कराने को कहा। एसडीओ शाहाबाद रणधीर कुमार ने बताया कि उपकेंद्र में खराबी आने की जानकारी मिली है। कर्मियों को लगाया गया है। ट्रांसफार्मर व अन्य उपकरणों की जल्द से जल्द मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन

इंसेट
पिहानी में पूरी रात से दोपहर तक गुल रही बिजली
पिहानी। हरदोई-पिहानी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास केबिल बॉक्स फुंकने के कारण बुधवार की रात पिहानी नगर व क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। रात भर आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। इधर सुबह होने पर उपकेंद्र कर्मियों ने फॉल्ट तलाशना शुरू किया। दोपहर में क्रॉसिंग के पास अंडर ग्राउंड लाइन में केबल बॉक्स फुंका मिला। केबल व केबल बॉक्स की मरम्मत कर दोपहर 3 बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। वहीं, आधा घंटे बाद ही नगर में पानी टंकी के पास एचटी लाइन का तार टूट गया, जिसके चलते फिर से आपूर्ति बाधित हो गई। शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed