फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Power Angeles will be prepared in schools and villages

विद्यालयों और गांवों में तैयार होंगी पावर एंजिल्स

Wed, 30 Mar 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 30 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Power Angeles will be prepared in schools and villages
समस्याएं सुनते एसपी। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। महिलाओं की समस्याओं को उठाने के लिए अब उनके बीच की एक महिला को पावर एंजिल्स के रूप में तैयार किया जाएगा। जो महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं पर नजर रखेगी। उनकी समस्या के निदान के लिए सहयोग करेगी और उनको न्याय दिलाएगी। इसके साथ ही जिले में महिलाओं की समस्याओें के निदान में महकमे की ओर से शुरू की गई आन लाइन व्यवस्था से महिलाओं को लाभ मिल रहा है। उनकी समस्याओं का निदान किया जा रहा है।

विज्ञापन


1090 सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग की ओर से वुमेन पावर लाइन प्रोजेक्ट के तहत पावर एंजिल्स बनाने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत प्रत्येक गांव से एक पढ़ी लिखी महिला को पावर एंजिल्स के रूप में चयनित किया जाएगा। इसके अलावा बालिका विद्यालयों में पांच-पांच छात्राओं का पावर एंजिल्स के रूप में चयन किया जाएगा। जो महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं पर नजर रखेंगी और उनको 1090 सेवा से तत्काल राहत दिलाने के लिए शिकायत दर्ज कराने में मदद करेंगी। उसकी समस्या के निदान पर भी नजर रखेंगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह की ओर से सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देने के साथ ही आवेदन उपलब्ध कराए गए थे।
विज्ञापन


विभागीय आंकड़ों के अनुसार थाना कछौना और अतरौली ने अपने क्षेत्र में महिलाओं के चयन की सूची आवेदन के साथ विभाग को उपलब्ध करा दी है। शेष थानों से जल्द सूची भेजने को कहा गया है। इससे बहुत जल्द ही महिलाओं के बीच उनकी पुलिस महकमे से राहत दिलाने के लिए एक पावर एंजिल्स काम करने लगेगी। इससे महिलाओें को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला उत्पीड़न के मामलों के निस्तारण में जिला अव्वल
यूपी पुलिस वेबसाइट पर महिला उत्पीड़न से संबंधित मामले आन लाइन दर्ज किए जाते हैं। इससे महिलाएं मोबाइल के माध्यम से अपनी समस्या को आन लाइन दर्ज करा सकती हैं। इसके तहत चौबीस घंटे में कार्रवाई की जाती है। जिले में इसके तहत 434 शिकायतेें विभाग को अभी तक प्राप्त हुईं। इनमें से 427 का निस्तारण किया जा चुका है।

पीआरओ सेल की तेजी से मिलने लगा न्याय
पुलिस विभाग को मिलने वाली शिकायतों की मानीटरिंग और निस्तारण के लिए पीआरओ सेल को जिम्मेदारी दी गई। पीआरओ नीरज वालिया के नेतृत्व में पीआरओ सेल के कर्मचारी न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।


इंसेट
पावर एंजिल्स की प्रक्रिया चल रही है। इससे महिलाओं को लाभ मिलेगा। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। आन लाइन महिलाएं मोबाइल के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकती हैं। जिसका निस्तारण किया जा रहा है। अगर उनके साथ कोई अभद्रता व अन्य कोई घटना अंजाम देने का प्रयास करता है तो उसे 1090 पर तत्काल सूचना दें और मोबाइल से घर बैठे शिकायत दर्ज कराएं। उनको हर संभव मदद की जाएगी। - उमेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed