फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Potholes on the road wait for accidents, those responsible are unaware

Hardoi News: मार्ग के गड्ढाें को हादसों का इंतजार, जिम्मेदार बेखबर

Thu, 25 Jul 2024 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Potholes on the road wait for accidents, those responsible are unaware
हरदोई। शहर के मार्गों के गड्ढों को हादसों का इंतजार है। गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधीन नघेटा रोड पर वैसे तो यातायात नियंत्रित करने के लिए डिवाइडर बना हुआ है, लेकिन मार्ग की दोनों साइडों पर हुए गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।
नगर पालिका परिषद के अधीन नघेटा रोड पर कई शिक्षण संस्थान, चिकित्सालय और अन्य महत्वपूर्ण कार्यालय भी हैं। जिला चिकित्सालय चौराहे से जिंदपीर चौराहे तक नघेटा रोड पर शुरुआत में ही दोनों साइडों पर हुए गड्ढे आवागमन में लोगों को दिक्कतें दे रहे हैं। नघेटा रोड पर जिंदपीर चौराहे की ओर से जाने पर बायीं ओर पूरी सड़क ही गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे दो पहिया वाहन तक निकालने में लोगों को गड्ढों से होकर ही सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन

ऐसे ही दूसरी साइड में तो सड़क का एक भाग ही गड्ढे में बदल गया है। इससे यहां पर हादसों की आशंका रहती है। इस मार्ग पर विद्यार्थियों और इनके वाहनों का भी आवागमन रहता है। मार्ग की मरम्मत न कराए जाने से आमजन को आवागमन में दिक्कतों के साथ ही समय भी खराब करना पड़ता है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने बताया कि बरसात के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। जल्द ही मरम्मत और नवीनीकरण कराया जाएगा। इसके लिए मार्ग का सर्वे कराते हुए प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed