फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Potholes on Lucknow road are giving pain to pedestrians

Hardoi News: लखनऊ रोड के गड्ढे राहगीरों को दे रहे दर्द

Tue, 30 Jul 2024 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Potholes on Lucknow road are giving pain to pedestrians
हरदोई। लखनऊ रोड पर आवागमन करने से पहले लोगों को अब इस मार्ग के विकल्प की तलाश करनी पड़ती है। मजबूरी में ही लोग मार्ग पर आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

मार्ग लखनऊ चुंगी से नानकगंज झाला तक गड्ढों में तब्दील हो गया है। गड्ढों के साथ ही कई स्थानों पर तो पूरी सड़क में ही गड्ढे हो गए हैं। इससे इसमें होने वाले जलभराव के कारण लोगों को गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं हो पाता है और हादसे की आशंका रहती है।
लखनऊ चुंगी से करीब चार किलोमीटर लंबाई में मार्ग पर सफर करना किसी जोखिम से कम नहीं है। हरदोई-लखनऊ रोड एनएच-731 होने के बाद से लखनऊ चुंगी से लेकर खेतुई गांव तक मरम्मत तक के लिए तरस रही है। खेतुई गांव के पास तो एनएच-731 को फोरलेन बनवाया जा रहा है, लेकिन मार्ग के इधर के भाग की देखरेख और मरम्मत के अभाव में हालत दयनीय हो गई है। लखनऊ चुंगी से ही मार्ग पर गड्ढे शुरु हो जाते हैं और आवागमन करने वालों खासकर इस मार्ग पर रहने वाले लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को बहुत परेशानी होती है।
विज्ञापन

लखनऊ चुंगी से शुरु होने वाले मार्ग के गड्ढे मार्ग पर आगे बढ़ने के साथ ही इनकी संख्या भी बढ़ती जाती है और मन्नापुरवा के पास तो पूरी सड़क ही गड्ढे में तब्दील हो गई है। यहां पूरी सड़क पर गड्ढे में पानी ही भरा रहता है। लोगों को अपने वाहनों को इसी गड्ढे से होकर ही निकालना पड़ता है। जलभराव के कारण गड्ढे की गहराई भी लोगों को पता नहीं चल पाती है और खासकर दो पहिया वाहन चालकों को हादसे की आशंका भी रहती है। स्कूली बच्चों को आने-जाने में भी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच-731 के परियोजना अधिकारी को मार्ग पर हुए गड्ढों और जलभराव से लोगों को होने वाली असुविधा के संबंध में बताया गया है। जल्द ही लखनऊ चुंगी से लेकर क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कराएं। मार्ग दुरुस्त होने से लोगों को आवागमन में सुविधा और सहूलियत हो सकेगी। -मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed