{"_id":"64e39fd3179678d9820ee264","slug":"potholes-in-the-road-built-ten-months-ago-causing-problems-in-traffic-hardoi-news-c-213-1-hra1001-2438-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दस माह पहले बनी सड़क में हो गए गड्ढा, आवागमन में होती परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दस माह पहले बनी सड़क में हो गए गड्ढा, आवागमन में होती परेशानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांडी। मोहल्ला भटपुरी के लोगों ने दस माह पहले बनी सड़क में गड्ढा होने से आवागमन में होने वाली परेशानी की जानकारी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष को दी। मोहल्लावासियों ने बताया कि सड़क क्षतिग्रस्त होने से हादसों की भी आशंका रहती है। मरम्मत कराए जाने की मांग की।
नगर पालिका परिषद की ओर से संभव है शिकायतों का समय से निस्तारण संतुष्टि एवं समदृष्टि शिविर का सोमवार को मोहल्ला भटपुरी में आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने की। जनसुनवाई शिविर में 15 शिकायतों को दर्ज किया गया और 10 का मौके पर निस्तारण कराया गया। भटपुरी मोहल्लावासियों ने बताया कि संकटमोचन मंदिर जाने वाली इंटरलाॅकिंग दस माह पहले बनी थी।
इसमें गड्ढे हो गए हैं। जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। मोहल्ला में जनरेटर लाइन, नालियों की समय से सफाई, राशनकार्ड में यूनिट बढ़वाने के अलावा आधार कार्ड लिंक कराने में आ रही दिक्कतों, पेयजल की समस्याओं को लोगों ने दर्ज कराया।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने मौके पर निस्तारित न होने वाली शिकायतों केे संबंध में कहा कि जल्द ही जांच कराते हुए समस्या का समाधान कराया जाएगा। शिविर में सभासद शकीला बानों के पति वलीहसन, निधीश अग्निहोत्री, हरिशंकर कश्यप, सलमान, पीयूष पाठक व साजिद आदि मौजूद रहे।