फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Poonam thrown off the wheel

सबसे दूर पूनम ने फेंका चक्का

Thu, 22 Jan 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 22 Jan 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Poonam thrown off the wheel

आर्य कन्या डिग्री कालेज में चल रहे युवा महोत्सव के

विज्ञापन
दौरान तीसरे दिन न सिर्फ वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया, बल्कि आकर्षण का केंद्र रही गोला व चक्का फेंक प्रतियोगिता में भी अपने हुनर का जमकर प्रदर्शन किया। चक्का फेंक प्रतियोगिता में पूनम देवी ने सबसे दूर चक्का फेंक प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया।

तीसरे दिन का शुभारंभ विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं से हुआ। जिसका संचालन सरिता यादव ने किया। निर्णायक की भूमिका अर्चना जिंदल एवं डा. आशा मिश्रा ने निभाई। छात्राओं ने खराब मौसम के बावजूद भी जोश के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। गोला फेंक में पूनम देवी, मेनका, सुजाता गुप्ता, चक्का फेंक प्रतियोगिता में पूनम देवी, दीपा गुप्ता, ईशा भारती क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही।

कबड्डी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल बीए द्वितीय एवं बीए तृतीय के बीच संपन्न हुआ। फाइनल बीए द्वितीय एवं बीए प्रथम वर्ष की टीम के मध्य होगा। दोपहर बाद वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिंदी का विरोध अहिंदी भाषा क्षेत्रों में ही होता है, विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अर्चना जिंदल व कार्यवाहक प्राचार्य डा. आशा मिश्रा रही। अध्यक्षता भूतपूर्व प्रवक्ता डा. मंजू गौहर द्वारा की गई।

इस विषय के पक्ष एवं विपक्ष में छात्राओं ने अपने विचार रखे। विजयी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर उपासना मिश्रा, द्वितीय कृति गुप्ता एवं अनामिका सिंह तीसरे स्थान पर रही। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान पर सलोनी गुप्ता व अंजली शुक्ला रही। द्वितीय स्थान पर नेहा त्रिपाठी एवं सपना द्विवेदी, तृतीय स्थान पर रुचि व देवांगी त्रिपाठी को घोषित किया गया। इस मौके पर स्टाफ व छात्राएं मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed