फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   pond

तालाब में उतराती मिलीं एआरटीओ ऑफिस की फाइलें व अभिलेख

Thu, 05 Nov 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
pond
एआरटीओ ऑफिस से सटे तालाब में गुरुवार की सुबह एआरटीओ की कई फाइलें व भारी संख्या में अभिलेख पानी में उतराते मिले। सूचना मिलने के काफी देर बाद भी अधिकारी टालमटोल करते रहे, लेकिन चर्चाएं बढ़ने पर एआरटीओ प्रवर्तन दयाशंकर व आरआई विकास यादव ने मौके पर जाकर स्थिति देखी। आरआई विकास यादव ने इसकी जांच कराए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह एआरटीओ ऑफिस से सटे तालाब में ऑफिस के टैग लगी दर्जनों फाइलें, ऑनलाइनें फीस भुगतान की रसीदें, आवेदकों के पहचान पत्र व कई ड्राइविंग लाइसेंस पड़े मिले।
विज्ञापन

इसकी भनक लगते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों के मुताबिक गुरुवार की दोपहर किसी अधिकारी के आने की खबर थी, इसलिए आनन-फानन में ये गैरजरूरी फाइलें और अभिलेख गलत ढंग से कार्यालय के बाहर तालाब में फिंकवा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अधिकारी इसे सिरे से नकारते रहे। अधिकारी कागजों और फाइलों को रद्दी बताते रहे। भीड़ बढ़ने पर आरआई विकास यादव व एआरटीओ प्रवर्तन दयाशंकर, दोनों मौके पर गए और स्थिति देखी। आरआई विकास यादव ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह सभी कागज निष्प्रयोज लग रहे हैं।
अगर यह रद्दी थी, तो भी इसके निस्तारण का यह उचित तरीका नहीं है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी, जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed