{"_id":"5df7cbd38ebc3e87d2174bb4","slug":"poly-robbery-remained-disclosed-even-after-two-months-hardoi-news-knp532634877","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाली डकैती को 2 माह बीते, खुलासे में नाकाम रहीं पुलिस टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाली डकैती को 2 माह बीते, खुलासे में नाकाम रहीं पुलिस टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली कस्बे में 13 अक्टूबर की रात किराना व्यापारी के घर में पड़ी 16 लाख की डकैती के मामले में पुलिस खाली हाथ है। घटना के खुलासे में लगी टीमें दो माह गुजरने के बाद भी कोई सुराग नहीं जुटा पाई हैं। पीड़ितों की मानें तो घटना के बाद एक-दो बार ही पुलिस आई, उनमें पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
पाली कस्बे के मोहल्ला आबिदनगर निवासी अली मोहम्मद किराना व्यापारी हैं। 13 अक्टूबर की रात वह परिवार के साथ मकान के नीचे कमरे में सोया था। जबकि उसका बेटा नजर मोहम्मद दूसरी मंजिल पर बरामदे में सो रहा था। देर रात मकान के पीछे से चढ़कर बदमाशों ने धावा बोल दिया था।
नजर मोहम्मद को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाश जीने से नीचे आए थे। असलहे व मोबाइल कब्जे में लेकर पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया था। जबकि अली मोहम्मद की तबीयत खराब होने की बात कहने पर उसे अपने साथ रख लिया था।
विज्ञापन
इसके बाद कमरे में अलमारियों में रखे दो लाख रुपये समेत 14 लाख के जेवर लूट लिए थे। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मेन गेट के रास्ते फरार हो गए थे। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने डकैती की घटना को चोरी में दर्ज किया था।
तत्कालीन एसपी आलोक प्रियदर्शी ने घटना की जांच कर टीम गठित कर खुलासे के निर्देश दिए थे। पीड़ित के अनुसार पुलिस एक दो बार घटना की जानकारी लेने आई उसके बाद कोई हाल तक नहीं लिया। एसओ डीपी सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।