{"_id":"663674b2876d166d4e0000fa","slug":"political-star-war-will-intensify-from-today-yogi-in-mallavan-today-and-tomorrow-in-shahabad-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-114141-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आज से तेज होगा सियासी स्टार वार, योगी आज मल्लावां में और कल शाहाबाद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आज से तेज होगा सियासी स्टार वार, योगी आज मल्लावां में और कल शाहाबाद में
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई और मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को मतदान होना है। मतदान के मद्देनजर अब स्टारवार शुरू हो गया है। सधे शब्दों में कहें तो स्टारवार की औपचारिक शुरूआत आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मल्लावां में आयोजित जनसभा में हो जाएगी। इसके बाद न सिर्फ भाजपा बल्कि सपा और बसपा के भी बड़े नेताओं की जनसभाएं प्रस्तावित हैं। इसकी तैयारी भी संबंधित पार्टी के जिम्मेदार कर रहे हैं।
चुनावों में मतदाताओं तक अपनी बात रखने और उन्हें अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में रिझाने का सिलसिला अब शुरू हो रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत मल्लावां कस्बे के जूनियर हाईस्कूल मैदान में रविवार को जनसभा करेंगे। उनकी जनसभा में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शनिवार को पूर्वाभ्यास भी किया गया।
क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू भी पूरे दिन जनसभास्थल पर ही तैयारियों का जायजा लेते रहे। पांच मई की इस जनसभा के ठीक अगले दिन यानी छह मई को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरदोई जनपद में रहेंगे। हरदोई लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत शाहाबाद की बड़ी फील्ड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी भी तैयारियां चल रही हैं। तैयारियों की बागडोर क्षेत्रीय विधायक और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने संभाल रखी है।
विज्ञापन
आठ मई की तारीख जनपद में सियासी घमासान वाली होगी। आठ मई को सपा मुखिया अखिलेश यादव की जनसभा हरदोई लोकसभा क्षेत्र के हरदोई शहर में प्रस्तावित है और उसी दिन मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के संडीला में भी अखिलेश यादव जनसभा करेंगे।
आठ मई को ही केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह हरदोई शहर में जनसभा करेंगे। वह हरदोई और मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र की संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी तरह बसपा मुखिया मायावती का आगमन भी आठ मई को ही प्रस्तावित है। मायावती मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत माधौगंज में जनसभा कर सकती हैं और इसके लिए बसपा के कार्यकर्ता जिला प्रभारी रणधीर बहादुर की देखरेख में तैयारी में भी लगे हुए हैं।
समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव की हरदोई की जनसभा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान की अनुमति मांगी थी। इसकी प्रक्रिया चल ही रही थी कि शुक्रवार रात गृहमंत्री अमित शाह के भी आठ मई को जनपद में आने की जानकारी मिली।
अमित शाह के लिए भी भाजपा की ओर से जीआईसी में ही कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। ऐसे में प्रशासन के लिए भी बड़ी चुनौती है। माना जा रहा है कि अमित शाह का कार्यक्रम सीएसएन में भी हो सकता है और इस पर सहमति न बनने पर अखिलेश यादव की जनसभा का स्थान भी बदला जा सकता है।