फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Political parties' love for Brahmins is a sham; BJP is anti-Sanatan and anti-culture: Rajendra Nath

राजनीतिक दलों का ब्राह्मण प्रेम दिखावा, भाजपा सनातन और संस्कृति विरोधी : राजेंद्र नाथ

Sun, 26 Jul 2026 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Political parties' love for Brahmins is a sham; BJP is anti-Sanatan and anti-culture: Rajendra Nath
फोटो-23-हरपालपुर में बैठक को संबो​धित करते पंडित राजेंंद्र नाथ त्रिपाठी। संवाद
हरपालपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि आजादी के आंदोलन से लेकर आज तक ब्राह्मणों का इतिहास त्याग भरा रहा है। कहा कि लोकतंत्र में जो संगठित हैं वही सुरक्षित हैं। ब्राह्मण समाज से अपील करते हुए कहा कि चोटी, चंदन, जनेऊ हमारे आभूषण हैं। इन्हें हमने गायब किया इसलिए ब्राह्मणों का पतन हो रहा है।
विज्ञापन

प्रबुद्ध जागरण यात्रा लेकर हरपालपुर पहुंचे, राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कस्बे के कैलाश बाबू मैरिज लॉन में आयोजित ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में कहा कि यूपी में 17 प्रतिशत ब्राह्मण समाज के लोग हैं। फिर भी ब्राह्मण याचक बनकर भटक रहे हैं। इसके लिए उन्होंने ब्राह्मण समाज को ही जिम्मेदार बताया। नाम लिए बिना उन्होंने राजनीतिक दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि ब्राह्मण प्रेम सिर्फ दिखावा है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार को भ्रष्टाचारी बताते हुए कहा कि यह लोग सनातन और संस्कृति के विरोधी हैं। चढ़ावा चोरी इसका उदाहरण है। कहा कि चढ़ावा चोरी से अनगिनत हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंची है। जंतर मंतर आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने युवाओं को बेरोजगार कर दिया है। कार्यक्रम के आयोजक विवेक मिश्रा को संगठन का जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में अनुपम अग्निहोत्री अन्ना, रीना शुक्ला, अवनिकांत वाजपेयी, विनोद पांडेय, अभिषेक मिश्रा, राहुल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed