{"_id":"5e80c83d8ebc3e78c00d076c","slug":"political-parties-are-unite-to-fight-against-corona-hardoi-news-knp552872073","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जुग को राजनीतिक दल एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जुग को राजनीतिक दल एकजुट
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए राजनीतिक दलों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कोरोना सहयोग समिति का गठन कर दिया है। भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों, जिला कमेटी के पदाधिकारियों और कुछ मोर्चों, प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को इसमें शामिल किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने बताया कि सभी जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष समन्वय स्थापित कर विपरीत परिस्थितियों का सामना कर रहे निराश्रितों/जरूरतमंदों और राहगीरों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना समिति का जिला प्रमुख भाजपा के जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन और अनुराग मिश्रा को बनाया गया है। समिति के सभी सदस्यों के मोबाइल नंबर और नाम सोशल मीडिया सहित सभी माध्यमों से प्रचारित कराए जा रहे हैं।
सपाई आज से बांटेंगे भोजन पैकेट
सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने लंच पैकेट का वितरण राहगीरों को किया। पूर्व प्रदेश सचिव संजय कश्यप, यूथ ब्रिगेड के पूर्व राष्ट्रीय सचिव मुकुल सिंह आशा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता 30 मार्च से समाजवादी भोजन पैकेट हर जरूरतमंद तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस भी सक्रिय
कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं के नाम और मोबाइल नंबर की लिस्ट का प्रचार-प्रसार शुरू किया है। हर संभव मदद का भरोसा लोगों को दिलाया जा रहा है।