फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   political

हर सीट पर जीत के लिए जुटें भाजपाई

Tue, 04 Oct 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
political
फोटो-33-बीजेपी कार्यालय में बैठक में बोलते जिला अध्यक्ष सौरव मिश्रा - फोटो : HARDOI
हरदोई। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने सभी नगर पालिका, नगर पंचायतों में संयोजक व प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। सभी सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए हम सभी को अभी जुट जाना है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के जिला प्रभारी अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि नगर निकाय में मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, निकाय संयोजक, बूथ कमेटियों के साथ प्रतिदिन बैठक कर प्रगति की रिपोर्ट जिले कार्यालय को भेजें। कहीं कोई समस्या तो अलग से बात करें। आम लोगों से सीधा संपर्क बना रहना चाहिए।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित प्राची ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जाति एवं पंथ से इतर एक नया वर्ग खड़ा किया है, जिसे लाभार्थी की संज्ञा दी जाती है। यह वोटर ही भारतीय जनता पार्टी को हर स्तर पर जिताने का काम करता है। कार्यकर्ताओं को मात्र इन से संपर्क कर पार्टी की अन्य नीतियों एवं सरकार की योजनाओं को बताने की आवश्यकता है। राजेश अग्निहोत्री, संदीप सिंह, संजय सिंह, जिला महामंत्री सत्येंद्र राजपूत जिला मंत्री अजय शुक्ल जिला मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक, कार्यालय मंत्री अतुल सिंह, आईटी प्रमुख सौरभ सिंह और सोशल मीडिया प्रमुख प्रदुम्न आनंद मिश्रा सहित सभी निकायों के संयोजक मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed