{"_id":"60e48da68ebc3ecccd6884d4","slug":"political-hardoi-news-knp6386647100","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार की करनी से खफा है सर्वसमाज: अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार की करनी से खफा है सर्वसमाज: अनुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। जन संवाद यात्रा लेकर निकले एक्शन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनुराग एम. सारथी मंगलवार को कस्बे में पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बाद में डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता केंद्र सरकार की करनी से खफा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दो-तीन प्रतिशत एससी वोटरों को लुभाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विपरीत जाकर ऐसा एससीएसटी एक्ट बना दिया है, जो सर्व समाज को अपमानित करने का काम करता है। कहा कि सबको पता है कि इस काले कानून के फलस्वरूप ही झारखंड, राजस्थान व मध्य प्रदेश में भाजपा को करारी हार मिली।
राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों में गैर दलितों की कुशलता व विकास के लिए ही ऐक्शन पार्टी ने भाजपा को समर्थन दिया था, लेकिन मोदी सरकार ने पूरा कार्यकाल बीतने के बाद भी ब्राह्मणों समेत अन्य जातियों के हित में कोई कारगर काम नहीं किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो समाज हित की बात नहीं कर सकता, एक्शन पार्टी ऐसे दलों व उनके प्रत्याशियों का आने वाले चुनाव में विरोध करेगी। इस दौरान ऐक्शन पार्टी के प्रदेश संयोजक उपेंद्र, प्रदेश प्रतिनिधि मुकेश पांडे, जिला प्रतिनिधि विशाल मिश्रा व राममूर्ति राठौर आदि मौजूद रहे।