{"_id":"60d21e598ebc3e32bc4e9881","slug":"political-hardoi-news-knp635803850","type":"story","status":"publish","title_hn":"85 युवाओं ने सपा से नाता जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
85 युवाओं ने सपा से नाता जोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सपा कार्यालय पर मंगलवार को 85 युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने सभी को सदस्यता दिलाई।
इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी कई गुना बढ़ी है। शिक्षित नौजवानों को इस सरकार ने नौकरी नहीं दी। जबकि सपा सरकार में 5.43 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गई थी। वहीं, उद्योग लगाकर 42 लाख लोगों को रोजगार दिया गया था। यही वजह है कि अब युवा सपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवा लगातार सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विकास कार्य व पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह सपा सरकार में हुए विकास कार्यों को जनता को बताएं। उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था अच्छी थी।
उन्होंने बताया कि मल्लावां के युवा अश्वनी कुमार के साथ दो लोगों ने सक्रिय सदस्यता, 81 लोगों ने प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। गोपामऊ से नरेंद्र पासी, संडीला से विनय कुमार पांडेय ने सक्रिय सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रियासत खां के अलावा सईद अहमद, संजय कश्यप , हरिनाम यादव, विमल पटेल व सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।