फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Policeman touched the feet of the woman, then absconded with the jewelry

Hardoi News: पुलिस कर्मी बताकर महिला के छुए पैर, फिर जेवर लेकर फरार

Wed, 09 Aug 2023 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Policeman touched the feet of the woman, then absconded with the jewelry
हरदोई। शहर के घंटाघर रोड पर पैदल जा रही महिला को रोककर दो युवकों ने उसके पैर छुए। खुद को पुलिसकर्मी बताकर जांच के नाम पर गहने उतरवा लिए उसके बैग में रखवा दिए। कुछ दूर साथ चलने के बाद बैग में रखे गहने निकालकर खुद को पुलिस कर्मी बताने वाले दोनों युवक भाग निकले। सकते में आई महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी उमाशंकर की पत्नी आशारानी गुप्ता मंगलवार को गोपामऊ मार्ग पर पतसनी और लहराई गांव के बीच स्थित हनुमान मंदिर जाने के लिए घर से निकली थीं। गोपामऊ बस अड्डा जाते समय घंटाघर रोड पर बाइक सवार दो युवक आशारानी के पास पहुंचे। दोनों युवकों ने आशारानी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और खुद को पुलिसकर्मी बताया। कहा कि आगे पुलिस जांच कर रही है। इसलिए कान की बाली, चेन और अंगूठी निकालकर पर्स में रख लो। इस पर महिला ने जेवर उतारकर पर्स में रख लिए। कुछ दूर तक दोनों युवक आशारानी के साथ चलते रहे और इसी बीच बैग से जेवरात निकालकर भाग निकले।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर आशारानी दंग रह गईं और सिनेमा चौराहा पर मौजूद पुलिस कर्मियों को जानकारी दी। इसके बाद शहर कोतवाली जाकर शिकायत दर्ज कराई। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेल खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed