फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Police was filling the Panchnama of the son who drowned in the well, the father suffering from cancer also died

Hardoi News: कुएं में डूबे बेटे का पंचनामा भर रही थी पुलिस, कैंसर पीड़ित पिता ने भी तोड़ दिया दम

Sun, 22 Jun 2025 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Police was filling the Panchnama of the son who drowned in the well, the father suffering from cancer also died
पिहानी। टंडौना गांव में खेत गए युवक की कुएं में गिरकर मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंच गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस पंचनामे की कार्रवाई कर रही थी, इसी दौरान मृतक के कैंसर पीड़ित पिता ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

टंडौना निवासी शोभित सिंह उर्फ मदने (25) खेती करता था। गांव में ही स्थित उसके खेत के पास कुआं है। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार देर रात वह खेत जाने को घर से निकला था। इसी दौरान कुएं में गिर गया। आस पास खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने उसे कुएं में गिरते देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से कुएं में रस्सी डालकर उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई आहत नहीं मिली। पड़ोसी गांव का एक युवक मौके पर पहुंचा और कुएं के अंदर उतर गया।
विज्ञापन

वह मदने का शव लेकर बाहर निकला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। उसका शव घर ले जाया गया। जानकारी पर पिहानी कोतवाली की पुलिस भी मौके पर पंचनामा भरने पहुंची। घर में शोभित के पिता कैंसर पीड़ित जदुवीर सिंह (65) भी मौजूद थे। बेटे की मौत का पता चलने पर उनकी भी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed