फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Police tried hand at cricket

पुलिसकर्मियों ने क्रिकेट मैच में आजमाए हाथ

Mon, 16 Feb 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 16 Feb 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Police tried hand at cricket

पुलिस लाइन परिसर में रविवार को पुलिस टीमों के बीच

विज्ञापन
क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें टीम ए ने टीम बी का शिकस्त दी। पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

पुलिस लाइन में रविवार को पुलिस अधीक्षक उमेश सिंह के नेतृत्व में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसके लिए टीम ए और टीम बी बनाई गई। टीम ए का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक उमेश सिंह ने किया।

इसके अलावा, सीओ हरपालपुर नितेश कुमार, देहात कोतवाली प्रभारी परशुराम सिंह, एसआई सुरेश वर्मा, एसआई देव करन, एससीपी बनारसी सिंह, सिपाही इमरान, हरीलाल, राम कृष्ण द्विवेदी, रवि वर्मा और शेखर मिश्रा शामिल रहे।

टीम बी का नेतृत्व एएसपी पश्चिमी दिनेश त्रिपाठी ने किया। टीम में एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, एसआई विनय मिश्रा, सीआरके अमित त्रिपाठी, सिपाही गुफरान, देवेंद्र कुमार, धर्मेंद्र वर्मा, अनिल कुमार, राम प्रकाश राना, राजकुमार नागर व अभिषेक वर्मा शामिल थे।

टीम बी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 61 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ए टीम ने 8.4 ओवर में 64 रन बनाकर मैच जीत लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले एसएसआई सुरेश वर्मा को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। एसपी ने कहा कि खेल खेल भावना से खेला जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed