फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   police take deadbody out from grave

बीस दिन बाद कब्र खुदवाकर निकाला गया शव

Mon, 14 Sep 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
police take deadbody out from grave
-कब्र से शव को निकलवाते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : HARDOI
बिलग्राम। कस्बे के मोहल्ला सैयदबाड़ा में बीस दिन पहले संदिग्ध हालात में आग से जलकर हुई विवाहिता की मौत के मामले में मृतका की मां के दहेज हत्या का आरोप लगाने से मामला गर्मा गया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सोमवार को कब्र खुदवाकर शव निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला सैयदबाड़ा निवासी वासित उर्फ लालू की पत्नी नाजनी 24 अगस्त को संदिग्ध हालात में जल गई थी। अस्पताल पहुंचने पहले ही उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम कराए बिना ही ससुरालियों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया। मृतका की मां माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामपुर जगाई निवासी नाजमा पत्नी मोहम्मद शहीद ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर पुत्री के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नायब तहसीलदार नितिन राजपूत, कोतवाल सुनील कुमार, कस्बा प्रभारी संजय सिंह की मौजूदगी में कब्र खुदवाकर शव निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां नाजमा ने ससुरालियों पर दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच घटना के दिन ही समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed