फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Police recruitment exam was completed peacefully and officers took a sigh of relief

Hardoi News: शांति और सुचिता से निपट गई पुलिस भर्ती परीक्षा, अफसरों ने ली राहत की सांस

Sat, 31 Aug 2024 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam was completed peacefully and officers took a sigh of relief
हरदोई। पुलिस भर्ती परीक्षा शनिवार को दो पालियों में 11 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। दो पालियों में 7,640 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। इसके सापेक्ष 5,861 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1,784 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने दोनों पालियों में अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा इस बार दो चरणों में हुई है। पहले चरण में लगातार तीन दिन तक 23, 24 और 25 अगस्त को परीक्षा हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 30 और 31 अगस्त को परीक्षा हुई है। शनिवार को परीक्षा का अंतिम दिन था। सभी 11 केंद्रों पर तय समय से परीक्षा शुरू हुई। सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का लाइव टेलीकास्ट पुलिस लाइन में बने कंट्रोल रूम में देखा गया। साथ ही शासन से भी सीसीटीवी से निगरानी होती रही।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी और परीक्षा के नोडल अधिकारी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पहली पाली में 3,920 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2,970 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 950 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 3,720 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। इसके सापेक्ष 2,891 ने परीक्षा दी और 834 गैरहाजिर रहे। सीओ सिटी अंकित मिश्रा, सीओ बघौली विनोद कुमार दुबे के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अफसर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों के लिए पहले से ही निर्देश थे कि कोई जेवर पहनकर परीक्षा केंद्र न जाएं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पायल और बाली पहनकर परीक्षा देने के लिए पहुंच गए। इनके जेवर उतरवाने के बाद या तो साथ आए अभिभावकों को दे दिए गए या फिर केंद्रों पर बनाए गए क्लॉक रूम में जमा करा दिए गए। पुरुष अभ्यर्थी भी कुछ ऐसी सामग्रियां लेकर आए थे जो परीक्षा केंद्र के अंदर वर्जित थी। इनमें मोबाइल भी शामिल थे। इन्हें भी क्लाॅक रूम में जमा कराया गया। परीक्षा के बाद क्लॉक रूम के बाहर सामान वापस लेने के लिए लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed