{"_id":"69e3c422be1f3ee6ae0f32b6","slug":"police-protection-is-emboldening-criminals-in-tardiyawan-they-took-away-a-teenager-and-attacked-her-after-she-complained-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-148287-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पुलिस का संरक्षण टड़ियावां में बढ़ा रहा गुनहगारों का हौसला... किशोरी ले गए, शिकायत पर कर दी चढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पुलिस का संरक्षण टड़ियावां में बढ़ा रहा गुनहगारों का हौसला... किशोरी ले गए, शिकायत पर कर दी चढ़ाई
विज्ञापन
हरदोई। महिला संबंधी अपराध के मामले में मुख्यमंत्री से लेकर पुलिस अधीक्षक तक संजीदगी बरतते हैं। पुलिस अधीक्षक के स्पष्ट निर्देश हैं कि महिला संबंधी अपराधों में तत्काल मामला दर्ज किया जाए। विवेचना गंभीरता से की जाए और आरोपी पर सख्त कार्रवाई भी हो। बावजूद इसके टड़ियावां थाने की पुलिस लापरवाही पराकाष्ठा पर है। पिछले कुछ दिनों में हुए दो मामलों ने टड़ियावां पुलिस की संवेदनशीलता की पोल खोल दी है। यह हाल तब है जबकि मिशन शक्ति अभियान का पांचवा फेज चल रहा है।
केस-1
किशोरी को ले गए, शिकायत करने पर की घर में चढ़ाई, प्राथमिकी फिर भी नहीं
टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स की नातिन उसके साथ ही रहती है। इसी थाना क्षेत्र के गढ़ी निवासी एक युवक बीती 15 अप्रैल को उसकी नातिन (17) को बहलाकर साथ ले गया। 15 अप्रैल की दोपहर हुई इस घटना की जानकारी देर शाम नाना ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायती पत्र ले लिया, लेकिन कार्रवाई कुछ नहीें की। इसके बाद 17 अप्रैल को फिर से थाने में जाकर शिकायत की, लेकिन कार्रवाई हुई नहीं। इससे आरोपी और उसके परिजनों के हौसले बढ़ गए। शनिवार दोपहर आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर किशोरी के नाना के घर पर धावा बोल दिया। घर में मौजूद महिलाएं शोर मचाती रहीं लेकिन फिर भी हमलावर आराम से वापस चले गए।
केस-2
हद हो गई, किशोरी को ले गए और शिकायत करने जा रहे पिता को पीटा
शाहाबाद कोतवाली खेत्र के एक गांव निवासी शख्स की रिश्तेदारी टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में है। बीती 11 अप्रैल को उनकी बेटी (15) रिश्तेदारी में गई थी। 15 अप्रैल को वहां से शाबान नाम का शख्स किशोरी को लेकर चला गया। टड़ियावां थाने में शिकायत करने जा रहे परिजनों पर हर्रई नहर पुल के पास लाल मोहम्मद, मोहम्मद रजा आदि ने उन पर धावा बोल दिया। बावजूद इसके टड़ियावां थाने की पुलिस कार्रवाई से बचती रही और किशोरी के पिता को टहलाती रही। मामला सीओ हरियावां अजीत चौहान के पास पहुंचा, तो पुलिस ने शुक्रवार रात प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
चर्चा में है लंबे लेनदेन का मामला
दोनोे ही मामलों में टड़ियावां थाने की पुलिस सवालों के घेरे में है। आम चर्च है कि पुलिस ने दोनों ही घटनाओं को अंजाम देने वालों से बढि़या हिसाब किताब किया है। इसी वजह से आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने तक में पुलिस के हांथ कांप रहे हैं। सीओ के दखल के बाद एक मामले में प्राथमिकी हो गई, लेकिन दूसरी घटना में थाना पुलिस अब भी पर्दा डालने में जुटी है।
एक घटना संज्ञान में आने पर तत्काल ही प्राथमिकी दर्ज करा दी गई थी। दूसरी घटना के बारे में अब तक जानकारी नहीं थी। अब पता चला है तो पूरे मामले की जांच की जाएगी। अगर टड़ियावां थाने के किसी भी पुलिस कर्मी की लापरवाही मिली तो कार्रवाई भी बेहद सख्त होगी। -अजीत चौहान, सीओ हरियावां